विरले नेता थे भारत रत्न अटल बिहारी..विपक्ष ने भी लिया सम्मान से नाम..भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया जन्मदिन.सुशासन दिवस पर किया शाल का वितरण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंजल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन गरिमा के साथ सुशान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा नेताओं ने बृद्धा आश्रम पहुंचकर यथोचित खाने की सामाग्री के साथ ठण्ड के कपड़ों का वितरण किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को बेलतरा शहर युवा मंडल के नेता ऋषभ चतुर्वेदी के साथ बृद्धा आश्रम में फल मिष्ठान के अलावा शाल समेत ठण्ड के कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह सिंह बतौर मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को प्रोत्साहित करने विशेष रूप से मौजूद रहे।

      इस अवसर पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के सर्वमान्य नेताओं में एक थे। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित में भारत माता को अर्पित किया। अटल बिहारी विहारी वाजपेयी का पूरा जीवन देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनकी इच्छा शक्ति,उनका सामर्थ्य,सदन में दिए गए उनके भाषण आज भी देश दुनिया को रोमांचित करते हैं। आज  भारतीय जनता पार्टी जहाँ खड़ी है उसके बुनियाद में अटल बाजपेयी ही हैं।

         इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि अटल की जयंती को हम सभी सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। अटल बिहारी देश के एक ऐसे प्रधानमंत्री और नेता रहे हैं जिनका सम्मान विपक्ष ने हमेशा किया। ऐसा सौभाग्य दुनिया के बहुत कम लोगों को हासिल है। अटल बिहारी वाजपेयी अच्छे संगठनकर्ता के साथ ही..भारत माता के लाड़ले सपूर

        ऋषभ ने बताया कि आज पूरा देश अटल और उनके काम को याद कर रहा है। इसी क्रम में आज बेलतरा शहर मंडल में भी कार्यक्रम का आयोजन कर देश के प्रति उनके योगदानको याद किया गया। वृद्धजनों में जरूरी सामाग्रियों का वितरण किया गया। राशन फल शाल और फल बांटे गए।

        इस अवसर पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ,एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी,रमेश पटेल,पार्षद हेमन्त मरकाम,यश देवांगन,ओमकार पटेल,लक्ष्मीनारायण शास्त्री,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,शशांक श्रीवास्तव,रवि सिंह,आयुष यादव,हिमांश देवांगन,मोहित पटेल,लव पटेल,हरिओम,श्रीकांत दुबे आदि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close