Narayanpur-कलेक्टर ने दो धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण,किसानों से की बातचीत

Shri Mi
3 Min Read

नारायणपुर-राज्य शासन द्वारा वर्तमान विपणन वर्ष में 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन समितियों के माध्यम से किसानों का धान खरीदा जा रहा है। इसके लिए शासन के निर्देशों के तहत् जिला स्तर पर धान खरीदी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह आज जिले में धान खरीदी किये जा रहे दो केन्द्रों बाकुलवाही और बेनूर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अपना धान विक्रय करने उपार्जन केन्द्र पहुंचे किसानों से उनके द्वारा बेचने हेतु लाये गये धान की मात्रा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में रखे गये तराजू-बाट की विश्वसनीयता का भी परीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने धान खरीदी  केन्द्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाये गये धान को सही तरीके से तौलें, किसी भी परिस्थिति में किसानों को नुकसान न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धान खरीदी केन्द्र में कलेक्टर ने धान में नमी की मात्रा की भी जांच की और जारी टोकन एवं वेबसाइट पर अपलोड की गयी जानकारी आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियांे से कहा कि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध बारदानों की उपलब्धता आदि के बारे में भी पूछा।

इस अवसर पर उनके साथ समिति प्रबंधक प्रतीक अवस्थी, नायब तसहीलदार आशुतोष शर्मा भी साथ थे। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने बेनूर और बाकुलवाही में धान रखने हेतु बनाये जा रहे चबूतरों के निर्माण का कार्य भी देखा और अधिकारियों को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान विक्रय करने के लिए धान लेकर आने वाले किसानों के वाहनों से संबंधित वाहन पंजी संधारित करें, जिसमें वाहन मालिक और वाहन से संबंधित दस्तावेजों का भी उल्लेख करें।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही, बेनुर  और ओरछा में बीते 14 दिसंबर तक कुुल 26 हजार 690 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 5676 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 1137 क्विंटल, धौड़ाई में 2095 क्विंटल, झारा में 1792 क्विंटल, बेनुर में 5262 क्विंटल, बाकुलवाही में 4245 क्विंटल, नारायणपुर में 2478 क्विंटल, बिंजली में 2816 और ओरछा में 188 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close