सुचिता के पर्याय थे मनहरण लाल..पूर्व मंत्री को भाजपाईयों ने किया याद..बेटी हर्षिता ने मंदिर के लिए 1लाख का चेक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)—-अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री और सांसद रहे स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. मनहरण लाल पाण्डेय को ठेठ छत्तीसगढ़िया बताते हुए राजनीति में उनकी शुचिता को याद किया। साथ ही विनम्र श्रद्धांजलि दी।
 
                  स्वर्गीय  मनहरण लाल पाण्डेय की आठवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को घनशयाम कौशिक,नारायण ठाकुर ,सुरेश पाठक,रामचरण वस्त्रकार ,त्रेतानाथ पाण्डेय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय पाण्डेय ने बिना भेदभाव के क्षेत्र का समुचित विकास किया। सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया। 
 
                  कार्यक्रम में स्व. पाण्डेय की  राजनीतिक जीवन यात्रा और उपलब्धियों को लेकर  सचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने और परिवार जनों के साथ पांडेय के चित्रो को देखकर जुड़े संस्मरणों को ताजा किया। 
 
कार्यक्रम में तखतपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पाण्डेय के राजनीतिक जीवन के स्वयं एवं उनसे जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया, जिसमें प्रमुख रुप से जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक,  सुरेश पाठक, सुचेता नाथ पांडे, बी.आर. महोबिया, अमरनाथ, दिनेश कुमार एवं शामिल रहे।
 
 
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1,51,001/ रूपए दान
 
         स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की आंठवीं पुण्यतिथि पर पुत्री हर्षिता पाण्डेय ने 1,00,001/- का चेक और मधुयुक्ता पाण्डेय ने 25,000 रूपए नगद श्री रामचंद्र की  दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण के लिए दान डॉ श्यामू जायसवाल को दिया गया। ग्राम पचबहरा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सोन कुँवर  यादव ने  25,000 रूपए नगद  मंदिर निर्माण को समर्पित किया। 
close