Mann ki Baat : Bilaspur जिले में छः सौ से ज्यादा स्थानों में सुना जायेगा मन की बात का 100वा एपिसोड

Shri Mi
5 Min Read

Mann ki Baat/बिलासपुर। 30 अप्रैल रविवार को देश के जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को बिलासपुर जिला में 600 से ज्यादा स्थानों पर सुना जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि देश के जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर 3 अक्टूबर 2014 से प्रारंभ मन की बात कार्यक्रम देशभर में बहुत ही लोकप्रिय है, इसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करने एवं जानकारी देने से समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस महीने पीएम  नरेन्द्र मोदी की मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड का प्रसारण दिनांक 30 अप्रैल 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से रेडिया, विभिन्न टीव्ही चैनल, नरेन्द्र मोदी एप्प एवं यूट्यूब आदि पर होगा।

श्री कुमावत ने बताया कि जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को बिलासपुर जिला में सभी 6 विधानसभाओं में 600 से ज्यादा स्थानों पर सुना जायेगा। प्रत्येक स्थान पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु व गणमान्य नागरिकों सहित जनमानस के साथ सुना जायेगा।

बिलासपुर जिला के प्रमुख वरिष्ठ नेता पदाधिकारी निम्नलिखित स्थानों पर उपस्थित रहकर नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 100वें एपिसोड पर दिनांक 30 अप्रैल 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से उपस्थित रहकर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सामाजिक बंधुओं व गणमान्य नागरिक जनमानस के साथ सुनेंगे, अरूण साव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद बिलासपुर विधानसभा रायपुर ग्रामीण में, धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक मंडल बोदरी, बूथ क्र.214, परसदा, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छ.ग. शासन मंडल बिलासपुर पश्चिम बूथ क्र.36 वार्ड क्र 15 पाटीदार भवन उसलापुर, भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल बिल्हा, बूथ क्र.156, बरतौरी, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, मंडल सोनलोहर्सी बूथ क्र.306 कबीर आश्रम, रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, मंडल बेलतरा मध्य बूथ क्र.100 पौंसरा, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा मंडल बिलासपुर मध्य बूथ क्र.141 भाजपा कार्यालय, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंडल तखतपुर बूथ क्र.167 मोहन वाटिका,वार्ड क्र.1, राजू सिंह क्षत्री पूर्व विधायक तखतपुर मंडल तखतपुर बूथ क्र.106 पकरिया, घनश्याम कौशिक जिला महामंत्री भाजपा मंडल सकरी गुडी चौक खरकेना, मोहितलाल जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा मंडल कोटा बूथ क्र.163 नवागांव सल्का, बजरंग चौक, राजेश त्रिवेदी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल तिफरा सिरगिट्टी, बूथ क्र.220, युदनंदन नगर, सरस्वती शिशु मंदिर सामुदायिक भवन, अमरजीत सिंह दुआ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल बिलासपुर दक्षिण, बूथ क्र.117, मेनरोड विद्या नगर, लवकुश कश्यप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल रतनपुर, बूथ क्र.09, कृष्ण कुमार कौशिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बोदरी, बूथ क्र.203, चकरभाठा केम्प, दुर्गा प्रसाद कश्यप जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल रतनपुर, जूना शहर, लखनलाल पैकरा जिलाध्यक्ष अनु.जनजाति जाति मोर्चा मंडल रतनपुर, बूथ 115, बानाबेल आश्रम के पास, निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल बेलतरा शहर, बूथ क्र 225, राम नगर श्याम नगर लिंगियाडीह, श्रीमती जयश्री चौकसे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल बिलासपुर पूर्वी, बूथ क्र.180, रानीमान सिंह मार्ग, चंद्रप्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मल्हार, बूथ क्र.230, धनगंवा, सैय्यद मकबूल अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल बिलासपुर दक्षिण, बूथ क्र.90, तैयबा चौक तालापारा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजप जिला महामंत्री मोहित जायसवाल एवं सहसंयोजक भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् सभी स्तर के भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अपने निर्धारित बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजिक बंधु, गणमान्य नागरिक एवं जनमानस के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुने एवं साक्षी बने।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close