olx पर फिर सामने आया ठगी का मामला.. हरियाणा में पकड़ाया आरोपी..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिरिगिट्टी पुलिस और एन्टीक्राईम टीम के साथ साइबर यूनिट ने धोखाधड़ी के आरोपी को गूुरूग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वाहन की खरीदी बिक्री मामले में धोखाधड़ी कर रूपया ठगी का आरोपी पाया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है। 
                 सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार गणेश नगर निवासी काशीनाथ नंदे ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ओएलएक्स मे वाहन नम्बर सीजी22 एसी 9500 हुण्डई क्रेटा की ब्रिक्री का एड पढा। विज्ञापन में मोबाईल नम्बर 86388288656 भी दर्ज था। वाहन मालिक का नाम अजय नायक बताया गया।
         विज्ञापन पढ़ने के बाद बताए गए नम्बर पर वाहन मालिक से सम्पर्क किया। क्रेटा को 4 लाख मे खरीदने का सौदा पक्का हुआ। शर्तों के अनुसार मोबाईल धारक को पेटीएम नम्बर 9627591397  मे  33650 रूपये ट्रांसफर किया। इसके बाद वाहन मालिक ने गुमराह करना शुरू कर दिया।
             अपराध दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना मे लिया गया। मोबाईल नम्बर 86388288656 और 7064794991 को सायबर सेल के हवाले कर आरोपी से पत्राचार किया गया। विवेचना दौरान सायबर सेल की टीम ने मोबाइल लोकेशन गुरूग्राम हरियाणा होना पाया। 
          पुलिस कप्तान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने विशेष टीम को हरियाणा रवाना किया। गूरूग्राम पहुंचकर संदेही तारिफ खान को हिरासत मे  लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी का जुर्म कबूल किया। आरोपी से जालसाजी के दौरान प्रयोग किए गए मोबाईल को बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
close