तांत्रिक ने युवती को बनाया हवस का शिकार.. पुलिस से बचने बार बार बदला रहा था स्थान.. मोबाइल लोकेशन मिलती ही गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद झाड़ फूंक के बहान बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।मुखबीर की सचूना पर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी पुलिस से बचने लगातार स्थान बदल रहा था। कभी कटनी तो कभीजबलपुर और चिरमिरी में छिपा था। पकड़े गए आरोपी का नाम नागेश चन्द्र महौत उर्फ नरेन्द्र है। 
                                       तोरवा थानेदार फैजुल शाह होदा ने बताया कि आरोपी नागेश चन्द्र महौत उर्फ नरेन्द्र युवती को झाड़-फूंक के बहाने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के बाद अपराध दर्ज किया गया। रिपोर्ट की जानकारी के बाद आरोपी फरार  चल रहा  था ।
                                                       मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी पहचान छिपाकर कभी जबलपुर मे तो कभी  कटनी और चिरमिरी के बीच बार स्थान बदल रहा है।
           लगातार निगरानी के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close