चार लोगों से करीब 11 लाख रूपयों की ठगी…महिला ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर दिया अंजाम..और पहुंच गयी जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला ने अलग अलग लोगों से कुल 10,50,000 से अधिक रूपए धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद महिला आरोपी की पुलिस सघन से तलाश कर रही थी। लेकिन चन्द घटों के अन्दर महिला को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला का नाम सुशीला उईके है। आरोपिया मन्नाडोल तिफरा की रहने वाली है।

 पुलि के अनुसार  रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से वसूली करने के आरोप में मन्नाडोल तिफरा निवासी एक महिला को गिरफ्तार कियाग या है।महिला का नाम सुशीला उइके है। महिला ने चार अलग-अलग लोगों से 10,50,000रुपयों से अधिक ठगी को अंजाम दिया है। शुक्रवार यानी 8 दिसम्बर को अपराध दर्ज होने के बाद महिला को चन्द घंटों के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह रेलवे विभाग में नौकरी करने का हवाला देकर चार अलग अलग लोगों से फंसाया। चारो से रेलवे में नौकरी लगाने का दावा किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

close