आधार कार्ड से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी..1 दोस्त ने किया सहयोग..लेकिन दो कबाड़ियों ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने एक दिन पहले मस्तूरी स्थित टुडीनार खार में पायी गयी अज्ञात लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में पत्रकारों को अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव ने बताया कि कत्ल के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल में शामिल दोनो आरोपी बिलासपुर में कबाड़ का कारोबार करते हैं। लगातार ब्लैकमेलिंग और पुलिस में पकड़वाने की धमकी से परेशान होकर आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। मृतक मोपका का रहने वाला है।पकड़े गए दोनो आरोपियों को आईपीसी की धारा 302, 34, 120(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले से जेल दाखिल कराया गया है।
हत्या मामले में पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) शीबू खान पिता सेख रमजान खान उम्र 26 वर्ष साकिन गांधी चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
2) अरमान खान पिता फिरोज खान उम्र 18 साल साकिन करबला रवि दास चौक थाना सिटी कोतवाली
हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा
पत्रकारों को अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले मस्तूरी स्थित शराब दुकान से कुछ दूर पायी गयी लाश और हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 13 फरवरी 2023 की  सुबह करीब 9 बजे के आसपास मस्तूरी पुलिस को मस्तूरी के शराब भट्ठी के आगे टुडीनार खार मे नहर किनारे शव होने की जानकरी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति का हत्या होना पाया।
आधार कार्ड से मिली जानकारी
 अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद जांच पड़ताल को तेज किया गया। इस दौरान एसीसीयू टीम्, डाग स्क्वायड टीम, फॉरेंशिक टीम का भी सहयोग लिया गया। घटना स्थल पर जांच पड़ताल के दौरान  मृतक के बैग से बहुत सारे दस्तावेज मिले। बैग में नरेश सिंह और मंजू सिंह के नाम को दो आधार कार्ड के साथ ही पेन कार्ड पाया गया। जिसमें पता वार्ड नंबर 30 ठाकुरदेव मंदिर के पास फजलबाड़ा गांधी चौक बिलासपुर लिखा मिला।  एक अन्य दस्तावेज आधार कार्ड में पता परिवर्तन का फार्म मिला। जिसे वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर बिलासपुर ने सत्यापित किया था। फार्म में लिखे गए मोबाईल नंबर पर संपर्क किया गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मंजू सिंह मृतक की मां है। वर्तमान में पूरा परिवार मोपका स्थित विवेकानंद कालोनी में रहता है।
मामा ने भांजा को पहचाना
खुलासा कर राहुल देव शर्मा ने बताया कि वार्ड क 33 गांधी नगर पार्षद से फोन पर मृतक के संबंध में पूछताछ के दौरान मृतक के मामा उमेश सिंह ठाकुर नम्बर मिला। उमेश सिंह ने बताया कि भांजा अनिश सिंह ठाकुर का मोबाईल नंबर कल से बंद है। उसका कोई अता पता नहीं चल रहा है। इसके बाद उमेश सिंह ठाकुर को मृतक का फोटो भेजा गया। फोटो देखते ही मामा उमेश ने मृतक का नाम  अनिश सिंह नाम बताया। इसके बाद डॉक स्क्वॉड टीम  और सीसीटीवी के सहयोग से अज्ञात आरोपीयों तक पहुचने का मौका मिला। साथ ही मुखबीर ने भी बताया कि मृतक घटना के पूर्व किन-किन लोगो से मिला है।
घटना के दिन मृतक कोतवाली भी आया
घटना के दिन मृतक  शाम तक बिलासपुर में ही था। इस दौरान गिरफ्तार हुए कबाडियों को छुड़ाने थाना सिटी कोतवाली भी आया था। इसी दौरान यह भी पता चला कि मृतक अनिश सिंह ठाकुर अपने दोस्त तेलीपारा निवासी निकेश कौशिक की पल्सर बाईक को मांग कर कही गया था। जानकारी के बाद सिटी कोतवाली पुलिस निकेश कौशिक तक पहुंची।
 
 
दोनो आरोपी ऐसे पकड़ाए
निकेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक अनिश सिंह उसका दोस्त है। 12 फरवरी 23 की शाम करीबन 6.30 बजे पल्सर मोटर सायकल मांगा। उसने बताया कि वह अपने दोस्त शिबू और अरमान को लाने मस्तूरी जा रहा है। निकेश से जानकारी हासिल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने शिबू खान और अरमान खान को पकड़ा। दोनो आरोपियों से अलग अलग पूछताछ को अंजाम दिया गया। पहले तो दोनो ने घूमाने का प्रयास किया। लेकिन कड़ाई के सामने दोनो टूट गए। और हत्या का आरोप करना कबूल किया।
रास्ते से हटाने आरोपियों ने बनाया प्लान
दोनो आरोपियों ने बताया कि अवैध कबाड का धंधा करते है। 12 फरवरी 23 को बिलासपुर में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कार्यवाही से बचने दोनो 1 बजे दोपहर मस्तूरी मे भग गए। मृतक हमेशा पुलिस में पकड़वाने और घर पर कब्जा करने की धमकी देता था। 12 फरवरी को भी मृतक ने ऐसा ही किया। तंग होकर दोनो ने मृतक बिलासपुर से मस्तूुरी बुलाया और अनिश सिंह को हमेशा के लिये रास्ते से हटाने का प्लान भी तैयार किया।
चाकू मारा..सिर पत्थर से कुचला
मस्तूरी पहुंचने के बाद अनिश सिंह को सुनसान इलाके में लेकर गए। इसके बाद दोनो ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। मरने के बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया। मृतक के दोनो मोबाईल को तोड़फोड़ कर घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे दर्रीघाट के झाडी मे फेक दिए। मृतक की मोटर सायकल को बिलासपुर रेलवे स्टेशन स्थित  बुधवारी बाजार के पीछे गली में लाक करने के बाद छोड़ दिया है।
आरोपियों से चाकू,झाड़ी मोबाइल जब्त
राहुल देव शर्मा ने बताया कि मस्तूरी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतक की टूटी फूटी मोबाइल को बरामद कर लिया है। दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
टीम में शामिल सदस्यों का विशेष योगदान
संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा,सीएसपी सिविल लाईन संदीप पटेल, थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक प्रकाश कांत, एसीसीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप आर्या, पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक राजसिंह महिलांगें, सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले. राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुबंध साय सिदार, बलबीर सिंह और एसीसीयू की टीम डाग स्क्वॉड का विशेष योगदान रहा।
close