नेता प्रतिपक्ष धरम के निवास को आप नेताओं ने घेरा..2 घंटे बाद मुलाकात..गुलाब का फूल भेंट कर कहा..बीजेपी कार्यकर्ताओं इलाज की जरूरत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेताओं ने आज परसदा स्थित विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक निवास का घेराव किया। इस दौारन आप नेताओं जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद धरमलाल कौशिक बाहर आए। उन्होने अस्वस्थ्य होने का जिक्र किया। आप नेताओं ने गुलाब का फूल भेंटकर सद्भावना को जाहिर किया। साथ ही दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ता के हमले की निन्दा की। लगे हाथ बीजेपी कार्यकर्ताों को अस्पताल में निशुल्क इलाज कराने की बात कही। 
 
        जानकारी देते चलें कि काश्मीर फाइल्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्य और उसके साथियों ने अरविन्द केजरीवाल के आवास पर धोवा बोला। तोड़फोड़ को अंजा्म भी दिया। हमले और तोड़फोड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी बिलासपुर के कार्यकर्ता और नेताओं ने गुरुवार को बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्र से मुलाकात घटना को लेकर अपनी नाराजगी को जाहिर किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 
 
           इसी क्रम में आप नेताओं ने शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के परसदा स्थित निवास का घेराव किया। इस दौरान आप कार्यकर्ता ने फूल और गुलदस्ता के साथ गेट वेल सून तेजस्वी सूर्य मुर्दाबाद का नारा भी लगाया।  पोस्टर लेकर  पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने धरमलाल कौशिक से मुलाकात नही होने पर दो घंटा धरना प्रदर्शन किया।
 
          करीब दो घंटा बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर आप नेताओं ने फूल भेंट कर दिल्ली घटनाक्रम का जिक्र किया। आप नेताओं  ने बताया कि उनकी पार्टी बीमार हो गई है। जल्द स्वस्थ हो जाए और अगर चाहें तो वह और उनकी पार्टी के बीमार सदस्यों को दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराएं। आप कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से भाजपा की केंद्र सरकार से बात करने को कहा। हमला करने वाले तेजस्वी सूर्य और उपद्रवी तत्वों को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग को दुहराया।
close