निजात अभियान में हथियार के साथ पकड़ाया आरोपी…शराब बिक्री के जुर्म में दूसरा गिरफ्तार..दोनो न्यायालय में हुए पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने निजात अभियान के दौरान कार्रवाई कर आर्म्स एक्ट और शराब की अवैध बिक्री मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनो आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश गोंड और अश्वनी खाण्डे है।
 
थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर 
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को जानकारी मिली कि नगपुरा स्थित अटल चौक मेन रोड मे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले मोटर सायकल वालो को रूकवा रहा है। वसूली के साथ ही जानमाल की धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी को मौके के लिए रवाना किया गया। आरोपी राजेश गोड को हिरासत में लेकर हथियार को बरामद किया गया। धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के  तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अवैध शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
  सिरगिट्टी पुलिस ने कोरमी में शराब की अवैध शराब ब्रिकी और संग्रहण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब सात लीटर शराब बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी अश्वनी खाण्डे को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
close