राजस्थान में पकड़ाया अपहरण, दुष्कर्म का आरोपी…लड़की ने बताया…अपहरण के बाद आरोपी ने लगातार बनाया संबध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पचपेढ़ी पुलिस ने नाबालिक बालिका को भगाकर बलात्कार को अंजाम देने वाले आरोपी को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर भगाया। इसके बाद उसने लगातार शारीरिक शोषण किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अमित दास मानिकपुरी है। आरोपी भुरकुण्डा थाना पचपेड़ी का रहने वाला है।

पचपेढ़ी पलिस के अनुसार 4 मार्च 2023 को शिकायत कर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक लड़की 2 मार्च की शाम घर से बिना बताए निकली…लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद लड़की का पता नहीं चला। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान साइबर सेल के सहयोग से काल डिटेल के सहारे संदेही अमित दास मानिकपुरी का लोकेशन राजस्थान स्थित मोलासार तहसील डिडवाना जिला नौगार में पाया गया।

जानकारी के बाद एक टीम को तत्कालन लोकेशन के लिए रवाना किया गया। मौके से आरोपी अमित दास समेत कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी ने उसके साथ लगातार संबध बनाया। लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  366,376 और 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल  भेजा गया।

close