बिलासपुर— हिर्री पुलिस ने चोरी की एक लाख रूपयों के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का हिर्री निवासी मनीष साहू है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
हिर्री पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी मुकेश कुमार साहू एफआईआर दर्ज कराया कि 11 दिसम्बर 2023 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति घर का गेट खोलकर कार्यालय में रखे कीमती सामानों को पार किया है। आरोपी ने हैलोजन बल्ब समेत 25 फिट लम्बा एक लपेटा पाईप, कुर्सी-टेबल पार कर दिया। चोरी के सामान की कीमत करीब 1 लाख रूपयों से अधिक है।
पुलिस के अनुसार अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों की छानबीन शुरू हुई। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि हिर्री निवासी मनीष साहू कुर्सी टेबल बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही मनीष साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान मुकेश साहू ने जुर्म कबूल किया। चोरी के सभी सामान को घर से बरामद किया गया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।