नींद से जगाकर किया दुष्कर्म…विरोध करने पर दिया धमकी…किसी को बताई तो जान से धोना पडेगा हाथ..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—कोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को फरार होने के पहले ही धर दबोचा है। पकडे गए आरोपी का नाम संतोष कुमार पटेल है। पुलिस के अनुसार हरदाडीह थाना सीपत का रहने वाला है। हाल फिलहाल आरोपी कोनी में रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोनी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह 5.30 बजे मां घर से बाहर गयी थी। इस दौरान घर में अकेली थी।  संतोष कुमार पटेल कमरे में आकर जबरदस्ती नींद से जगाया। नींंद से जगाने के बाद आरोपी ने कहा कि शादी करना चाहता है। और इसके बाद उसने मुंह दबाकर जबरदस्ती किया। इस दौरान उसने चिल्लाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने धमकी दिया कि यदि किसी को बताई तो जान से मार देगा।

रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 450, 376, 506 का अपराध दर्ज किया गया। कोनी पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी संतोष कुमार पटेल को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद रोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close