अगवा कर जंगल में सामुहिक बलात्कार…आरोपियों ने मुंह में ठूंसा कपड़ा..नाबालिग समेत तीनों ने बारी बारी से किया रेप

Editor
2 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक महिला के साथ उसके ही तीन रिश्तेदारों ने बारी बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। बलात्कार से पहले तीनों ने महिला को पहले अगवा किया। इसके बाद जंगल पहुंचकर मुंह में कपड़ा ढूंस दिया। इसके बाद तीनों ने बारी बारी से मुंह काला किया।
पुलिस जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम चनाडोंगरी स्थित 35 वर्षीय महिला के घर उसके तीन रिश्तेदार मिलने आए। घटना 15 अप्रैल की है। तीनों ने पहले महिला को अगवा कर दुपहिया वाहन में बैठाया। साथ ही उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे जंगल लेकर गए।
जंगल पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों ने बारी बारी से महिला के साथ मुंह काला किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खइलाफ अपराध दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को पतासाजी कर धर दबोचा है।
थाना प्रभारी  एस आर साहू ने बताया कि घटना 15 अप्रैल 23  के रात्रि करीब दस बजे की है। पीड़िता अपने चनाडोंगरी स्थित में थी। इसी दौरान महिला के घर उसके तीन रिश्तेदार रामकुमार  बंदे, जितेन्द्र मोहले और एक नाबालिक पहुंचा। सभी गोंडपसरा गुनसरी थाना कोटा के रहने वाले हैं।
तीनों आरोपियों ने जबरदस्ती कर महिला को पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गाड़ी पर बैठाया। फिर जंगल लेकर चले गए। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि तीनों ने मारपीट किया। इसके बाद बारी बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि मामले की जानकारी महिला परिजनों को दी। यह भी बताया कि रिश्तेदारों ने उसके साथ सामुहिक बलात्कार किया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 365, 376-(घ),323 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
close