मोबाइल चोरी कर पेमेन्ट एप से 3 लाख 85 हजार पार..रायपुर जेल से लाया गया आरोपी..बताया..चोरी की मोबाइल यहां बेचते हैं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल चोरी कर करीब तीन लाख 85 हजार से अधिक रूपयों का ट्रान्जेक्शन करने के जुर्म में फरार दो आरोपियों में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है। गिरफ्तार आरोपी साहेबगंज झारखण्ड का रहने वाला है।
थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि अशोक नगर सरकन्डा निवासी मुकेश दुबे ने 9 नवम्बर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि अशोक नगर, रूद्र विहार फेस-2 सरकण्डा थाना क्षेत्र का निवासी है। 24 अक्टबर 2022 की दोपहर करीब 1.45 बजे  बृहस्पति बाजार आया था। सब्जी खरीदने के दौरान शर्ट की जेब में रखी मोबाइल को किसी ने पार कर दिया। मोबाइल में बीएसएनल और जियो का सिम लगा है। 
सिविल लाइन पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। अज्ञात आरोपी चोर और चोरी गये मोबाईल के संबंध में सायबर सेल का भी सहयोग लिया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी भोला कुमार और गौतम कुमार को बृहसपती बाजार बिलासपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से तीन मोबाइल बरामद किया गया। इसमें एक मोबाइल पीड़ित मुकेश दुबे का भी पाया गया।
आरोपियों ने बताया कि बृहस्पति बाजार घटना से बिलासपुर समेत रायपुर, दुर्गऔर भिलाई से कुल 22 एण्ड्राईड फोन चोरी किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के अलावा अलग से  41 (14)और  34 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को 11 दिसम्बर 2022 को विधिवत गिरफतार कर चालानी कार्रवाई की गयी।
मामले में विवेचना दौरान चोरी प्रकरण में शामिल दो फरार आरोपियों में एक आरोपी  विकास कुमार नोनिया के बारे में पता चला कि वह इस समय रायपुर केन्द्रीय जेल में है। प्रोटेक्शन वारंट पर आरोपी को बिलासपुर लाया गया। आरोपी ने बताया कि वह तीन पहाड़, बाबूनगर, थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड का रहने वाला है। न्यायालय से मांग के बाद आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल चोरी के बाद लॉक को खोलकर पेमेन्ट एप को अनलॉक किया है फिर UPID के सहारे बैंक खातों से जमा रूपया दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर किया है। अब तक करीब 3 लाख 85 हजार रूपयों की आनलाइन ठगी किया है। 
आरोपी ने बताया कि चोरी की सभी मोबाइल को झारखण्ड और बिहार के अलावा पश्चिमी बंगाल में बेच दिया है। परिवेष तिवारी ने बताया कि फरार दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ बिलासपुर लाया जाएगा। 
close