काम दिलाने और शादी का दिया झांसा..फिर 3 महीने तक व्यभिचार…महिला की शिकायत पर यहां पकड़ाया आरोपी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—-शादी और काम दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी नेहरू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शांतिनगर बहरामुड़ा तिफरा थाना सिरिगिट्टी का रहने वाला है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 27 मार्च 2003 को अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना में लेकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने आपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत धर दबोचा। 
सरकन्डा थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि 27 मार्च 2023 को पीड़िता ने बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि वह बाहर से आकर काम काज की तलाश कर रही थी। आरोपी नेहरू साहू ने काम काज दिलाने के भरोसे में लिया। दिसम्बर 2022 में शादी का झांसा देकर जबरदस्ती लगातार तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने से इंकार भी कर दिया। 
फैजूद होदा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज के बाद विवेचना में लिया गया। घेराबन्दी कर आरोपी नेहरू साहू उर्फ नहरू को पकडा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
1925 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिन का वेतन..कर्मचारी जगत ने किया स्वागत..कहा बहुत बड़ा दिल
READ