समाज सेवी ज्वैलर्स संचालक को मातृशोक..अजय सोनी ने बताया.अस्पताल पहुंचने से पहले पूजापाठ के बाद तोड़़ादम

Editor
1 Min Read
रामानुजगंज…स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी रामदेव ज्वेलर्स के संचालक अजय सोनी को मातृशोक हुआ है। अजय सोनी की माता शांति सोनी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही घर में तोड़ दिया। वह 84 साल की थी। अजय सोनी ने बताया कि माता शांति सोनी का निधिन रविवार सुबह 10:30 बजे घर पर ही  हुआ है। 
 
                       स्थानीय गणमान्य नागरिक अजय सोनी के अनुसार माता शांति देवी सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद सामान्य दिनचर्या में थी। पूजा पाठ और नाश्ता के बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गयी। जबकि उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में फेफड़ों में संक्रमण की जांच के लिए जाना था। इसी दरमियान उनका निधन हो गया।
 
              शांति देवी का सबसे छोटा लड़का रंजीत कुमार सोनी दिल्ली में रहते हैं। अंतिम संस्कार 12 दिसंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे स्थानीय शिव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने नाते रिश्तेदारों समेत आम जनों का घर में तांता लगा हुआ है।
close