हैवेन्स गैंगवार…मामले में मैडी समेत 11 गिरफ्तार..आरोपियों पर अन्य धाराओं समेत एससी एसटी का अपराध..भेजा गया जेल

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाकर हैवेन्स पार्क गैंगवार मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को पुलिस टीम ने फरार दो आरोपियों को धर दबोचा है। अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। पुलिस ने एक दिन पहले मारपीट के सरगना मैडी समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। 
हेवंस पार्क होटल के सामने अवैध हथियार से लैस आरोपियों ने 6 मई को गैंगवार मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंगवार में भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए सभी ने एकराय होकर फरसा नुमा हथियार से जानलेवा हमला किया था। नवीन गोस्वामी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। इसके पहले पीड़ित और गंभीर रूप से घायल भास्कर वर्मा को ईलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
नवीन की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ एसटी एससी की धाराएं लगायी गयी। साथ ही 25,27 के तहत आर्म्स एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज किया गया। 
पुलिस कप्तान संतोष कुमार के सख्त निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। विवेचना के तारबाहर और एसीसीयू  की टीम ने संयुक्त प्रयास से पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  एक दिन पहले ही मामले में मुख्य सरगना मैडी ऊर्फ रितेश निखारे समेत तीन लोगों को मुंगेली स्थित गन्ना के खेत में घेराबन्दी कर पकड़ा गया। सायबर सेल के विशेष सहयोग आज दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ कुल लोगों को जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए दो आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
1) आदित्य प्रकाश दुबे पिता अनिल कुमार दुबे उम्र 24 वर्ष पता झंडा चौक हेमू नगर थाना तोरवा बिलासपुर
2) सोनू माली पिता संतु माली उम्र 32 पता जबड़ा पारा थाना सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़
close