बेटी से किया प्रेम विवाह..फिर सास से करने लगा प्यार…जब श्वसुर ने पम्स हाउस में रंगे हाथ पकड़ा..तो उतार दिया मौत के घाट

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—सास और दामाद के बीच अवैध संबध बनाते देख पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। टांगी से जानलेवा हमला में गंभीर रूप से घायल दामाद का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद अपराध कबूल कर लिया है। 
एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि तखतपुर स्थित ग्राम सालहेडबरी में चौकी जूनापारा को हत्या की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर पुलिस ने एक महिला को मृत और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पाया।
पूछताछ के दौरान अजय भारद्वाज ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति उसका बड़ा भाई है। बड़े भाई के श्वसुर का नाम  चंदन मेश्राम है। चन्दन ने दोनों पर टांगी से हमला किया है। हमले में चंदन मेश्राम की पत्नी अमरिका बाई की मौके पर मौत हो गयी। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि जानकारी के बाद आरोपी चन्दन मेश्राम की पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि गांव में पुलिस पहुंच गयी है। इसके पहले उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा।  पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर टांगी और खून से सने कपड़े को बरामद किया है। 
गंभीर रूप से घायल संजू भारद्वाज के छोटे भाई अजय भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चन्दन मेश्राम की बेटी ललीता ने ग्राम धुमा निवासी संजू भारद्वाज से प्रेम विवाह किया है। गांव घर में ललीता का आना जाना नही था। लेकिन दामाद संजू भारद्वाज का ससुराल में लगातार घर आना जाना था।
स्थानीय लोगों के अनुसार इसी बीच संजू भारद्वाज का अपनी सास अमरीका बाई से नजदीकिया बढ गयी। इसकी भनक संजु के ससुर चन्दन को लगी। दामाद संजू भारद्वाज और ससुर चन्दन मेंश्राम में इस बात को लेकर आए दिन झगडा होने लगा। 10 मई की दोपहर 2 बजे अमरीका बाई और संजू भारद्वाज को गाॅव के खेत स्थित पम्प हाउस में चन्दन मेश्राम ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आक्रोश में आकर चन्दन ने पत्नि अमरीका बाई और दामाद संजु मेश्राम पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमला के बाद दोनो को मरा समझ कर फरार हो गया। 
एडिश्नल एसपी नरे बताया कि आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ने के बाद अपराध दर्ज किया है। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
close