गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार…तीसरे दरिंदे ने घर लाकर किया बलात्कार…आरोपियों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले देर रात्रि नाबालिक युवती से गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया है। पुलिस ने घटना के समय उपयोग में लाए गये मोटरसायकल को भी जब्त कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिक पीड़िता ने सिटी कोतवाली में 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च की रात्रि करीब साढ़े 9 बजे काम से छुटकर अपने घर जा रही थी।

 इसी दौरान आरोपी श्याम नायक, रोहित नायक और तीसरा साथी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास यकायक मोटरसायकल से पुहुंचे। तीनों ने जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाया। और बुटापारा जंगल के खाली मैदान में लेकर गए।

पीड़िता ने बताया कि तीनों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद रोहित नायक करीब डेढ़ बजे अपने घर लेकर गया। और उसने घर में दुबारा बलात्कार किया। 27 मार्च 2024 को सुबह 7 बजे रोहित नायक महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गया।

अतिरिक्त पुलिस उमेश कश्यप ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376(डी) , 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रजनेश के निर्देश पर आरोपियों की तत्काल पतासाजी शुरू हुई।

नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में टीम का गठन किया गया। आरोपी ओम अहिरवार और रोहित नायक  को तत्काल देवरीखुर्द से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तीसरे आरोपी श्याम नायक उर्फ सोनू नायक को शनिचरी बाजार से हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त उपयोग किए गए मोटर सायकल सीजी 11 बी.जे. 0122 को भई जब्त किया गया है।

close