कोटा विधायक का आरोप..की गयी अपमानजनक व्यक्तिगत टिप्पणी.. चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जीपीएम— कोटा विधायक डॉ.रेणु जोगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपने साथ बदसलुकी का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई को लेकर डॉ.रेणु जोगी ने प्रेस नोट और वीडियों के माध्मम से बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। रेणु जोगी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पति अजीत प्रमोद जोगी और मेरे खिलाफ अमर्यादित नारे लगाए। साथ ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
 
                         कोटा विधायक डॉ.रेणु जोगी ने मुख्य चुनाव आयुक्त रायपुर को पत्र लिखकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर खुद के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पत्र और वीडियों के माध्यम से रेणु जोगी ने जानकारी दी कि रविवार यानि एक नवम्बर को ग्राम बचरवार में स्वर्गीय पति के इष्ट मित्र सूतन सिंह के घर स्वल्पाहार के लिए गई थी।
 
               इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के कुछ लोग शराब के नशे में धुत्त होकर बाहर से आए। और उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने मेरे स्वर्गीय पति और मेरे खिलाफ अमर्यादित नारे लगाए । साथ ही अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। 
     
       रेणु जोगी ने बताया कि इससे उनकी भावना को ठेस पहुंची है। इस बात को लेकर बहुत ही आहत हूँ। यहाँ की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। प्रदेश में अब संविधान का नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी का गुंडाराज चल रहा है। ऐसी स्थिति में मरवाही उपचुनाव निष्पक्ष रूप से कराया जाना संदेहास्पद नज़र आता है।
 
              रेणु जोगी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और पुलिस कप्तान से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। मेरे साथ बदसलूकी करने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर तत्काल कार्रवाई करें। 
                           
close