युद्धवीर सिंह और राजेंद्र पाल सिंह भाटिया के निधन पर अमर अग्रवाल ने जताया शोक,जन्मदिन पर सभी कार्यक्रम स्थगित

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा पूर्व मंत्री श्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया जी एव छ. ग. के पूर्व संसदीय सचिव रहे श्री युद्धवीर सिंह जूदेव जी के निधन से हम सभी शोकग्रस्त है।अतः प्रत्येक वर्ष की तरह 22 sep को मेरे जन्मदिवस पर मनाये जाने वाले सभी कार्यक्रम व आयोजन पूरी तरह से स्थगित रहेंगे।भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया, भाजपा के युवा नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद गोदिल प्रसाद अनुरागी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने दुख व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इनकी भरपाई कर पाना असंभव है, इनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाते रहेंगे। जिला भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर की ओर से हम दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री कुमावत ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया एवं भाजपा युवा नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर आज प्रातः आज एवं कल 21 सितम्बर को होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रम पूरे प्रदेश में निरस्त किए है अतः बिलासपुर जिला में भी भाजपा के आज के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए एवं कल 21 सितम्बर को भी भाजपा के सभी कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। इसी कड़ी में बिलासपुर विधानसभा में वार्ड की जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में किये जा रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भी निरस्त किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close