अमर ने कहा..कांग्रेसी लूट रहे स्मार्ट सिटी का पैसा ..कोई नहीं बचेगा.करेंगे शिकायत..लूट मची है लूट

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर– स्मार्ट सिटी पैसो की बंदरबांट  हो रही है। भारतीय जनता पार्टी मामले की शिकायत कर चेहरा बेनकाब करेगी। यह बातें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी वार्ड भ्रमण और कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान कही।
 
                अग्रवाल ने शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए आए फंड को कांग्रेसियों के इशारे पर खुलेआम बन्दरबांट किया जा रहा है। भ्रष्टाचार कर पैसो को उड़ाया जा रहा है। पैंसों के खुलेआम दुरूपयोग को लेकर किसी को कोई डर नही।  अग्रवाल ने कहा स्मार्ट सिटी का करोडो रूपए पानी की तरह बर्बाद किया जा रहा है।
 
               अमर ने बताया कि नेहरू चौक से उसलापुर मार्ग तक रोड के सौंदर्याकरण रंग रोगन रोड निर्माण के नाम से पैसा निकालकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जबकि यह मार्ग पी.डब्लू.डी के अधीन है। इसमें नगर निगम और स्मार्ट सिटी का पैसा बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आबंटन हो गया। मामला बहुत ही गंभीर है पूरे प्रकरण की जॉच की मांग की जाएगी। 
 
                     भ्रष्टाचार में शामिल चाहे अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि..कोई भी कांग्रेसी हो उनका चेहरा बेनकाब किया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी। अग्रवाल ने बताया कि शहर के कुछ क्षेत्रों में पेंटिग्स रंग रोगन जानबूझकर कराया गया। एक बरसात में धुल जाए इस प्रकार पैसो की लूट में लगे है कांग्रेसी। शहर के जिन क्षेत्रों में झुग्गी झोपडी में निवासरत् गरीबों को प्रधानमंत्री आवास बनाकर देना था। राशि केन्द्र सरकार ने भेजी है। आज तक गरीबों के मकान क्यों नही बने।
 
           शहर के सभी वार्डो का हाल बेहाल है। साफ सफाई का पता नही। नालिया बजबजा रही हैं।, गंदगी चारो ओर मुॅह बाए खडी है। उखड़ गई सडकें बन नही रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि  आखिर पैसा जा कहा रहा है। कांग्रेसियों को बिलासपुर की जनता को जवाब देना होगा।  नही तो जनता आने वाले समय में जवाब देने तैयार बैठी है।
 
              अमर अग्रवाल ने वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन में उत्तर मंडल के चन्द्रमौली मंदिर बंधवापारा सरकंडा, पूर्वी मंडल में अष्टभुजी चौक मेनरोड तोरवा, पश्चिम मंडल में सिंधी कॉलोनी चौक जरहाभांठा, दक्षिण मंडल में गायत्री मंदिर चौक विनोवा नगर, मध्य मंडल में संत रविदास चौक भाजपा कार्यालय मार्ग करबला में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। 
TAGGED:
close