अमर ने कहा..किसानों को समझ में आ गयी चालाकी…बताया..भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम करेंगे संबोधित..100 एपिसोड में करेंगे मन की बात

Editor
4 Min Read

बिलासपुर—भाजपा के 40 वे स्थापन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मामले की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल में नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान सभी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद अणर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम का हर विधानसभा के 100 बूथों में होगा प्रसारित किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा कार्य योजना अनुसार प्रत्येक विधानसभा में 4-5 अप्रैल को बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बिलासपुर विधानसभा के 159 बूथों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बूथों प्रभारियो,बूथ अध्यक्षों की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल के निवास पर बैठक हुई।

बैठक में बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। उन्होने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को  साढ़े 9 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान सभी लोग बूथ मंडल और जिला कार्यालय पर एकत्रित होंग।

संबोधन के बाद गौरव शाली विकास यात्रा और  मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के निवास पर भाजपा का झंडा वंदन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यक्रम की प्रस्तावना को पेश किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने इस दौरान भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान की यात्रा को विस्तार से पेश किया। साथ ही भाजपा स्थापना दिवस की जानकारियों को साझा किया। कार्यकताओं को चार्ज करते हुए अमर ने कहा हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता आज चुनावों को लेकर एक जुट है। 

कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की झूठा दिखावा कर रही है। केवल कृषि में छूट देकर उन्हें अन्य मामलों में लूट रही है। जनता जान चुकी है कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। इसलिए कांग्रेस की विदाई निश्चित है। अमर ने दुहराया सत्ता की चाभी तस्तरी में सजाकर नहीं मिलती है। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा। मेहनत से हासिल फल मीठा होता है।

कार्यक्रम का संचालन पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल और  आभार प्रदर्शन पश्चिम मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण कश्यप ने किया।

100 वे मन की बात को लेकर विशेष कार्यक्रम

अमर ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वे मन की बात इपीसोड का प्रत्येक विधान सभा के 100 बूथों में सीधा प्रसारण किया जाएगा । इसके पूर्व प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मन की बात से कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा अध्यय निखिल केसरवानी, सभी मंडलों के प्रभारी,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सभी बूथों के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

close