अमित जोगी ने किया पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का एलान.बताया..देश की सबसे काबिल टीम.विक्रांत तिवारी को थमाया गृह जिला बिलासपुर की कमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे ने 174  पदाधिकारियों की जम्बो प्रदेश कार्यकारणी का एलान किया है। कार्यकारणी मे प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों के साथ साथ 28 जिला अध्यक्षों के नाम के नाम का भी ऐलान किया गया है। टीम ऐलान के समय स्व. अजित जोगी के ग्रह जिले बिलासपुर पर लोगों की विशेष नजर रही। क्योंकि पिछ्ले विधानसभा चुनाव के दौरान बिलासपुर जिले में कांग्रेस की लहर को जोगी कांग्रेस ने गहरा झटका दिया था।
 
                   जोगी कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी की जम्बो टीम का एलान कर किया है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों के नाम का भी एलान किया गया। स्वर्गीय अजीत जोगी के गृह जिला बिलासपुर की कमान विक्रांत तिवारी के हाथों दिया गया है। जानकारी देते चलें कि कार्यकारिणी एलान के दौरान जोगी कांग्रेस पदाधिकारियों की नजर बिलासपुर जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर थी। रेस में कई बड़े और छोटे चेहरे भी शामिल थे। लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने बेहद करीबी युवा नेता विक्रांत तिवारी पर भरोसा जताया। विक्रांत तिवारी को जिले की कमान देकर पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। विक्रांत तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी और लोरमी विधायक धरमजीत सिंह ने बधाई दी है।
 
       छात्र राजनीति से जुड़े विक्रांत ने 2007-08 से सक्रिय राजनीति में है। जोगी कांग्रेस बनने के पूर्व विक्रांत तिवारी की पहचान कांग्रेस मे तेज तर्रार वक्ता के रुप मे थी। जनता कांग्रेस बनने के साथ विक्रांत तिवारी कांग्रेस छोड़कर जोगी के साथ हो लिए।
 
           जोगी कांग्रेस में विक्रांत तिवारी को सबसे पहले जिला और शहर प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी।  जिला ग्रमीण कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ही तिवारी ने प्रदेश प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी को निभाया। विक्रांत तिवारी को अजित जोगी एवं अमित जोगी का बेहद करीबी माना जाता है। साथ ही उन्हे पार्टी के वरिष्ठ और जोगी के बाद पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण नेता धरमजीत सिंह की भी पसंद माना जाता है। बेबाक और आक्रमक राजनीति शैली विक्रांत की पहचान है। युवाओं मे पकड़ और रणनीति बनाने मे विशेषता को देखते हूए ही उन्हे महत्वपूर्ण चुनाव क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाता रहा है। चाहे ड्रॉ रेणु जोगी का चुनाव क्षेत्र कोटा हो, या फिर चित्रकूट उपचुनाव, या मरवाही मे जोगिसार जैसी महत्वपूर्ण बेल्ट  का प्रभार हो। सभी विक्रांत तिवारी प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। यही कारण है कि अमित जोगी ने विक्रांत तिवारी को गृह जिले की शहर/ ग्रमीण की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। 
 
                     अमित जोगी ने कार्यकारणी घोषित करते हूए कहा कि जनता कांग्रेस की कार्यकारिणी देश की सबसे युवा और शिक्षित कार्यकारणी है। इसी तर्ज पर बिलासपुर की कमान युवा चेहरा एमटेक इंजीनियर नेता विक्रांत के हाथों में दी गयी है। जोगी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि विक्रांत तिवारी अपनी कार्यशैली से बिलासपुर जिले की राजनीति मे पार्टी को नई पहचान देंगे। विक्रांत तिवारी को बिलासपुर जिला की कमान दिए जाने पर जनता कांग्रेस युवा नेताओं  ने जमकर स्वागत किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close