करीब पांच लाख का गांजा जब्त.. चेकिंग के दौरान पकड़ाया तस्कर ..पुलिस से बचने कार क्षतिग्रस्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने कार की घेराबन्दी कर करीब पांच लाख का गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। कार उत्तर प्रदेश पासिंग की है। नाकेबन्दी के दौरान पुलिस से बचने गांजा तस्करी कार हाइवा से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को कूबुलनामा के बाद कार और गांजा को जब्त किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सरकन्डा पुलिस से मिली खबर के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि सफेद रंग की कार में गांजा तस्करी की जा रही है। कार का नम्बर यूपी 25 सीई 1335 है। खबर मिलते ही सरकन्डा पुलिस ने आलाधिकारियों को खबर करने के बाद महामाया चौक पर नाकेबन्दी कर चेकिंग अभियान चलाया।

             इसी दौरान अरपा पुल से सफेद रंग की कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार चालक बचने के फिराक में हाईवा से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में बैठे दो व्यक्ति बचने के फिराक में भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यकित को धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम नवीन कुमार राय पिता विनोद कुमार राय अमेठी बिहार का रहने वाला बताया।

                              पुलिस को कार तलाशी के दौरान कार के अन्दर से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत करीब पांच लाख रूपए है। आरोपी ने बताया कि कार मालिक ओमेन्द्र शर्मा बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। नवीन कुमार ने बताया कि दोनो मिलकर उडीसा से गांजा परिवहन करते हैं।

          पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। नवीन को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा गया है।

close