घर घुसकर दुष्कर्म की कोशिश..आरोपी गिरफ्तार.पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने नाबालिग युवती की शिकायत पर घर घुसकर बलात्कार का प्रयास करने और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को देवकिरारी से गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 354, 452 और पास्को एक्ट के तहत  कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिल्हा पुलिस के अनुसार देवकिरारी निवासी नाबालिग युवती ने 10 अक्टूबर को थाना पहुंचकर  बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे घर में कथरी ओढ़कर पलंग पर लेटी थी। इसी बीत श्यामू सारथी घर अन्दर दाखिल हुआ। उसने तेजी के साथ कथरी को खींचकर फेंक दिया। इस हरकत के बाद वह पलंग पर खुद को बचाते हुए बैठ गयी।

                 पीड़िता ने बताया कि इसके बाद श्यामू सारथी ने बुरी नीयत से दोनों पैरों को कसकर पकड़ लिया। धक्का देकर पलंग पर गिरा दिया।  इसके बाद खुद को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। इतने में आरोपी डरकर घर से भाग गया।

                                 पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। प्रकरण को पुलिस कप्तान के संज्ञान में भी लाया गया। आरोपी को देवकिरारी गांव में ही घेराबन्दी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी श्यामू सारथी ने अपराध को कबूल किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।  

close