बड़ी खबर…सहायक अधीक्षक को राजस्व सचिव ने किया निलंबित..बाबू भर्ती मेरिट सूची लीक का आरोप…कलेक्टर ने किया पैन ड्राइव जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—नजूल शाखा बिलासपुर में बाबुओं की भर्ती सूची को लीक करते पाए जाने पर राजस्व सचिव ने सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार सहायक अधीक्षक खिलेन्द्र यादव ने मेरिट सूची को सिस्टम से पेनड्राइव में चुराया। इसके बाद सूची में शामिल लोगों से सम्पर्क का प्रयास किया। मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने पैन ड्राइव जब्त कर लिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व सचिव ने खिलेन्द्र यादव को सस्पेन्ड कर रायपुर अटैच कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 बिलासपुर नजूल शाखा से बड़ी खबर सामने आयी है। सहायक अधीक्षक भू अभिलेख खिलेन्द्र यादव को राजस्व सचिव निलंबित कर दिया है। मामला कुछ इस तरह है….पिछले कुछ महीनों में शासन के निर्देश पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय स्थित डीएमएफ मद से नजूल शाखा में बाबूओं की भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया। 

भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के तीन बड़े अधिकारियों को दी गयी। डिप्टी कलेक्टर ए.एस दुबे, पियूष तिवारी और कंवर को प्रभारी बनाया गया। तीनों अधिकारियों की देखरेख में आवेदकों की जानकारी को सिस्टम में मेरिट के आधार पर अपलोड किया गया। मेरिट सूची तैयार करते समय गोपनीयता के साथ पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया।

 इसी दौरान प्रभारी अधिकारियों को जानकारी मिली कि सहायक अधीक्षक खिलेन्द्र यादव ने मेरिट सूची को पेन ड्रायव में लेकर अपने पास रखा है। जिला प्रशासन को पता चला कि खिलेन्द्र यादव मेरिट सूची वालों से सम्पर्क कर बाबू बनने के लिए लेन देन की बात कर रहा है।

जानकारी मिलते ही भर्ती प्रभारी पियूष तिवारी ने कलेक्टर सौरभ कुमार को बताया। कलेक्टर ने तत्काल तलब कर ना केवल फटकारा बल्कि पैन ड्राइव को जब्त कर लिया। साथ ही मामले की जानकारी राजस्व सचिव से साझा किया।

पूछताछ और छानबीन के बाद कलेक्टर की रिपोर्ट पर राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का ने खिलेन्द्र यादव को एक दिन पहले तत्काल निलंबित किया है। साथ ही खिलेन्द्र को रायपुर स्थित कार्यालय में अटैच कर दिया है।

 

गोपनीयता को किया भंग

मामले में एडिश्नल कलेक्टर एआर कुरूवंशी ने बताया कि खिलेन्द्र यादव ने गोपनीयता भंग किया है। मेरिट सूची को पेनड्राइव के साथ जब्त कर लिया गया है।  मामले में छानबीन के बाद राजस्व सचिव ने सहायक अधीक्षक को संस्पेन्ड किया।

close