बड़ी खबरः ऐसे पकड़ाया…आभूषण लूटेरा दिल्ली गैंग..लाखों रूपयों का सामान बरामद..नकली नोट जब्त…गिरोह में शामिल नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
10 Min Read

बिलासपुर—पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर महिलाओं से गहने उतरवा कर ठगी को अंजाम देने वाले दिल्ली के ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल  पुरूष, महिला और नाबालिग समेत कुल 12 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने सिविल लाईन, कोतवाली, तारबाहर और थाना मुंगेली में किए गए 7 मामलो का खुलासा किया। साथ ही महिलाओ से ठगी किये गये शत् प्रतिशत सामािन को जब्त कर लिया है। बरामद सोने चांदी की कीमत करीब 10 लाख रूपयों से अधिक है। गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगालने के अलावा आटो चालको से पूछताछ को अंजाम दिया है।

इन थानों में आरोपियों ने दिया मंसूबों को अंजाम

1) शशि पाण्डेय पति शिवकुमार पाण्डेय निवासी शुभम बिहार मंगला से 3.210 वजनी कंगन की लूट। कीमत करीब 1 लाख 22 हजार।कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्षमी अग्रवाल पति बी.एल. अग्रवाल से सोने का चेन बजन करीब 2 तोला और 1 तोला सोने की अगूंटी की ठगी । 3) थाना तारबाहर श्र्द्धा अग्रवाल पति सुभाष अग्रवाल निवासी शास्त्री नगर बिल्हा से पुराना बस स्टैण्ड के पास से सोने के चैन की लूट। कीमत 62 हजार रूपए। 4) थाना कोतवाली सविता साहू पति स्व. शीतल साहू निवासी बहतराई अटल आवास से खपरगंज के पास सोने की हार की ठगी। हार की कीमत 50 हजार रूपए। 5) थाना सिविल लाईन में जय लक्षमी कोरी निवासी अयोध्या नगर से सरकण्डा जाने के दौरान महाराणा प्रताप चौक से कीमती सोने की कंगन की लूट। 6)  थाना मुंगेली जिला मुंगेली में पुसई बाई देवांगन पति पुसउ राम देवांगन निवासी पटवापारा से महामाई मंदिर के पास सोने का चैन सोने का टाॅप्स,  चांदी की करधन की ठगी। 7. थाना कोतवाली क्षेत्र बिलासपुर में पुष्पा गढेपाल पति भांगीलाल गढेवाल निवासी जूना बिलासपुर से सिम्स अस्पताल गेट के पास सोने का चैन, अंगुठी, बाली की ठगी।

लाखों रूपयों का आभूषण, नगली नोट जेवर बरामद

बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बताया कि शहर में कुछ महिलाओ को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर गहने की ठगी का करने का मामला सामने आया। जानकारी मिली कि महिलाओं और पुरूषों का गिरोह बहला फुसला कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह के सभी सदस्य दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। शातिर गैंग में 5 पुरूष,4 महिलाए और 3 नाबालिग को पकड़ा गया है। आरोपियो के पास से गिरफ्तारी के बाद लूटपाट और ठगी किए गए सोने के आभूषण को बरामद किया गया। आरोपिोयं से सोने के नकली गहने और नकली नोटो के कागज का बंडल भी जब्त हुआ है। बरामद लूटपाट और ठगी के गहनों की कीमत करीब 10 लाख रूपयों से अधिक है।

टीम का गठन और चलाया गया अभियान

पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने जानकारी दिया कि आरोपियों को पकड़ने और चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा के मार्गदर्शन में अन्य अधिकारियों समेत शहर के सभी थाना प्रभारियो और एसीसीयू टीम को उचित निर्देश दिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल लाईन, कोतवाली, तारबहार समेत अन्य थाना क्षेत्रों में घटना स्थल के आस पास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। मुखबीरो को दौड़ाया । इस दौरान आटो चालकों से भी पूछताछ को अंजाम दिया।

मुंगेली की घटना से खुला रास्ता

पुलिस कप्तान के अनुसार 16 दिसम्बर 23 को मलाईघाट के पास मुगेली में 70 वर्षीय महिला पुसई बाई देवांगन के साथ ठगी और लूट की घटना हुई। घटना का फुटेज हासिल किया गया। हासिल फुटेज बहुत कुछ बिलासपुर की घटनाओ से मिलता जुलता पाया गया। बिलासपुर में मिले विभिन्न थाना क्षेत्रों के फुटेज से आरोपीयो को पहचाना गया। मुुंगेली से मिले फुटेज से जानकारी मिली कि घटना स्थल से ठगी को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल बस स्टैण्ड मुंगेली की तरफ जाते नजर आए। बस स्टैण्ड मुंगेली में संदेहियो का फुटेज दिखाकर पतासाजी की गयी।

आटो वाले ने आरोपियों को तखतपुर छोडा

मुंगेली में पूछताछ के दौरानएक ऑटोचालक ने बताया कि संदेहीगणों की संख्या करीब 7 से 8 है। 500 रूपए में आटो किराये पर लिया। आरोपियों को तखतपुर छोड़ा है। तखतपुर स्थित बस स्टैण्ड में भी सीसीटीवी को खंगाला गया। इस दौरान जानकारी मिली कि सभी आरोपी महादेव बस में सवार होकर बिलासपुर की तरफ गए हैं। महादेव बस कण्डक्टर ने पूछताछ करने पर बताया कि आरोपियों को मंगला बाई पास चौक में उतारा है। इसके बाद पुलिस ने मंगला बाई पास चौक के सभी सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया। आटो चालकों से पूछताछ की गयी।

ऑटो चालक ने बताया आरोपी चांटीडीह गए

एसीसीयू टीम ने मंगला चौक में पुछताछ के बाद संदिग्धों को तलाशने चांटीडीह पहुंची। इसके पहले आटो चालक ने जानकारी दिया कि करीब 7 से 8 लोगों ने प्रति सवारी 20 रूपए मांगा। लेकिन संदेहियों ने 15  रूपए देने की बात कही। सौदा नहीं होने पर सभी संदेही  पैदल चले गये।

इस तरह पहुंचे संदेहियों तक

आटोचालक से मिली जानकारी के आधार पर एसीसीयू की टीम चांटीडीह पहुंची। आस पास लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला। लोगों को वीडियो दिखाकर संदेहियों के बारे में पूछा गया। स्थानीय मुखबीर ने फोटो देखने के बाद बताया कि संदेही इस समय चांटीडीह रामायण चौक के पास किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस टीम ने मकान में दंबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान आरोपियों से  सोने की नकली गहने और  कागज का नकली नोट के बंडल समेत चांदी के सिक्के बरामद किए गएय़

भोली भाली बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना

गिरफ्तारियों के बाद पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मंसूबों को अंजाम देने हमेशा बुजुर्ग और भोलीभाली महिलाओ को निशाना बनाया। झांसे में लेने के दौरान ही अपने साथ नाबालिग बच्चो का उपयोग करते है। नाबालिक बच्चे भोली भाली महिलाओ से भूखा होने का बहाना कर बातचीत की शुरूआत करते है।  बच्चो के साथ एक दो गैंग की महिलाएं और पुरूष महिला को अपने झांसे में लेते हैं। इस दौरािन दो तीन आरोपी महिलाओ से बात करते थे।  कुछ अन्य महिला पुरूष आसपास खडे रहते थे। यदि महिला  प्रभाव में नही आती है तो किसी अन्य तरिकों से  प्रभाव में लेकर लूटपाट को अंजाम देते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1) बाबू लाल राठौर पिता ओमकार राठौर उम्र 50 साल निवासी ए-34 गली नम्बर 02 दीपक विहार उत्तम नगर नई दिल्ली।                     2) वीरू सोलंकी पिता छगनलाल उम्र 28 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम, थाना लोनी गाजियाबाद।       3) गोविन्द सोलंकी पिता छगनलाल उम्र 22 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम थाना लोनी गाजियाबाद      4)  विनय वर्मा पिता रमेश चन्द्र वर्मा उम्र 36 साल निवासी मंगल बाजार पुरानी बस्ती दक्षिण दरवाजा जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश)।               5)  मनोज सोलंकी पिता मोहन लाल सोलंकी उम्र 31 साल निवासी राहूल पब्लिक स्कूल के पास राजीव नगर बेगमपुर (नई दिल्ली)।           6). लक्ष्मी सोलंकी पति छगनलाल उम्र 22 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी थाना लोनी  गाजियाबाद            7)गौरी सोलंकी पति गोविन्द सोलंकी उम्र 19 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम व थाना लोनी गाजियाबाद   8)  पूनम राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 28 साल निवासी ए-34 गली नम्बर 02 दीपक विहार उत्तम नगर नई दिल्ली।                          9) सीता देवी पति किशन उम्र 35 वर्ष निवासी केन्ट मायापुरी (नई दिल्ली)।                                                                          10) तीन अन्य विधि से संघर्षशील किशोर।

इन जवानों और अधिकारियों का विशेष योगदान

थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्या, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उत्तम साहू ए.सी.सी.यू. प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, चंदन मरकाम, सउनि सोभनाथ यादव, अमृत साहू सीता साहू, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक विकास राम, तरूण केशरवानी, सरफराज खान, बोधुराम कुम्हार, तदबीर पोर्ते, सत्या पाटले, विरेन्द्र गंधर्व, निखील जाघव महिला आरक्षक शकुन्तला साहू व अन्य थाना स्टाॅफ।

close