Bilaspur नगर निगम ने चौक चौराहे पर जलाए अलाव,ठंड में लोगों को मिलेगी राहत

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर- बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के चौक चौराहों में नगर पालिक निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों में अलाव से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। इससे पूर्व निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने सभी जोन कमिश्नरों को चौक चौराहों में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे। फिलहाल अलाव के लिए लकड़ी की जगह गोठान में निर्मित गोकाष्ठ का उपयोग किया जा रहा है। जिससे वातावरण दूषित नही होगा और गोबर तथा अन्य चीजों से निर्मित गोकाष्ठ के धूंए से वातावरण शुद्ध होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नवंबर माह के अंत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है,गिरते पारा और शुष्क मौसम के कारण शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी है जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोन के प्रमुख स्थान और चौक चौराहो पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। ताकि नागरिकों को बढ़ती ठंड में राहत मिल सकें। इसके लिए निगम द्वारा शहर के चारों गोठानों से गोकाष्ठ की भी खरीदी की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close