भाजपा प्रत्याशी ने B ग्रेड शहर का किया वादा….महंगाई भत्ता और बोनस का किया स्वागत…नुक्कड़ सभा में आरोपो की बौछार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और कम्पोजिट बिल्डिंग के सभी कर्मचारियों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जीत का समर्थन मांगा। इस दौरान अमर कलेक्टोरेट कम्पोजिट बिल्डिंग में बुनियादी सुविधाओं का वायदा किया। सुबह रेलवे जीएम कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेता ने बिलासपुर शहर को B ग्रेड सिटी बनाए जाने का आश्वासन भी दिया।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गुरूवार सुबह रेलवे परिक्षेत्र स्थित पहुंचकर जी.एम. ऑफिस में अधिकारियों से सम्पर्क किया। उन्होने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग पर शहर को बी.ग्रेड सिटी बनाए जाने का समर्थन किया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने केन्द्र सरकार से स्वीकृत चार फीसदी मंहगाई भत्ते और 78 दिनों के बोनस दिए जाने पर खुशी जाहिर किया है।

भाजपा नेता जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय स्थित नई और पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग पहुंच कर कर्मचारियों से भी सम्पर्क किया। सभी से वोट मांगा। साथ ही कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों और समयमान वेतनमान की मांग का समर्थन किया। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूरे पॉच साल भय और आतंक का माहौल रहा। वादा करता हूं कि 3 दिसम्बर के बाद भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले शहर को गुण्डा मुक्त किया जाएगा। अग्रवाल ने इस दौरान नगर विधायक को भी आड़े हाथ लिया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंचकर अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों से भी संपर्क कर जीत का आशीर्वाद मांगा। भाजपा नेता ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से भी संवाद किया।

समर्थन मेंं 12 जगह नुक्कड़ सभा

अमर अग्रवाल के समर्थन में भाजपा नेताओं ने शहर में 12 जगहों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने शहर की बिगड़ गयी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सभी नेताओं ने इस दौरान शहर में अमन शांति के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा के वक्ताओं ने शहर की अव्यवस्था को लेकर नगर विधायक को भी आड़े हाथ लिया।

close