BJP विधायक विद्यारतन भसीन नहीं रहे

Shri Mi
2 Min Read

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से BJP विधायक विद्या रतन भसीन का निधन हो गया है। 75 वर्षीय भसीन ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे आखिरी सांस ली है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार दोपहर के बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close