Chhattisgarh News | देश | विदेश | भारत | छत्तीसगढ़ | मध्यप्रदेश | Latest News | Breaking News | Chhattisgarh News in Hindi | India News | Samachar | Chhattisgarh News in Hindi | Latest News Chhattisgarh | Latest news of Raipur | Latest news of Bilaspur | Raipur News | छत्तीसगढ़ | हिन्दी समाचार |
बिलासपुर–.कटघरे में कांग्रेस आरोप पत्र के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह पत्रकारों से बिलासपुर स्थित भाजपा कार्यालय में रूबरू हुए। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवालों का जवाब दिया। इसके पहले उन्होने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है। दरअसल मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार को लगातार पत्र लिखकर अपना दोष मढ़ते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार ने जनादेश पाने के बाद जनता के साथ मजाक किया है। गंगा जल लेकर कसम खाने वालों ने अभी तक शराब बन्दी की तरफ एक कदम भी नहीं उठाया है।
भाजपा कार्यालय में प्रदेश के चुनाव प्रचार प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कटघर में कांग्रेस आरोप पत्र पत्रकारों के बीच वितरित किया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। हाथ में गंगाजल लेकर शराबबन्दी का संकल्प लिया। लेकिन आज तक शराब बन्दी नहीं हुई।
कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में 36 वादे किए लेकिन आज तक वादों को पूरा नहीं किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि घोषणा पत्र में किए वादों में सिर्फ 12 वादा पूरा किया है। इससे बात समझी जा सकती है कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ छल किया है। किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। आरोप लगाया कि प्रदेश रेत कोयला, शराब घोटाला का बोलबाला है। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह पत्रकारों के सवालों से बचते भी नजर आए। साथ ही यह भी बताया कि आरोप पत्र में प्रदेश सरकार के किए गए वादों और अन्य मामलों को पढ़ने के लिए कहा।
क्या भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लिया है। क्योंकि लगभग कांग्रेस के सभी भ्रष्ट नेता अब भाजपा में शामिल हो गए है। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बेहतर होगा कि सवाल छत्तीसगढ़ से ही किया जाए। उन्होने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी, मुकुल राय नारायण राणे अब बेदाग हैं। इस समय भाजपा में शामिल हैं। हेमन्त विस्वशर्मा और अजीत पवार के सवाल को उन्होने यह कह कर टाल दिया कि इस पर प्रश्न नहीं किया गया है। यदि जवाव दूंगा तो लम्बा हो जाएगा।
क्या प्रधानमंत्री जिम्मेदारियों से भागते हैं….क्योंकि उन्होने ना तो जंतर मंतर में महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर कुछ बोला। ना ही मणिपुर मामले में कुछ कहा…। नूह दंगा पर भी प्रधानमंत्री चुप रहे। भ्रष्टाचार से मुक्त की बात करते हैं लेकिन सेल कम्पनियों पर उठे सवाल चुप्पी साध लिया है। सवाल को टालते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अच्छा होता कि छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार पर सवाल किया जाए। और फिर सवाल को टालते हुए दूसरे सवाल का जवाब दिया।
2003 चुनाव में भी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने आरोप पत्र बंटवाया। पन्द्रह साल में किसी भी आरोप की जांच नहीं हुई। किसी को सजा भी नहीं मिली। अब एक बार फिर बुकलेट छपाकार जनता को भरमाया जा रहा है। सिद्धार्थ नाथ ने सवाल पर कहा कि जांच पड़ताल हुई है। कई मामले में केस चल रहा है। सरकार के काम काज और भ्रष्टाचार को लेकर ही आरोप पत्र छपवाया गया है।
रक्षाबंधन के दिन दस लोगों ने मिलकर मंदिर हसौद में एक लड़की के साथ सामुहिक अनाचार किया। मामले में एक भाजपा नेता का बयान नही आया।। क्योंकि रेपिस्ट में भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है। यदि भाजपा नेता का बेटा शामिल नहीं होता तो शायद भाजपा के लोग बवाल मचा देते। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा नेता का बेटा रेप में शामिल है..ना कि भाजपा नेता..कानून अपना काम करेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पन्द्रह लाख खाते में कब आएंगे सवाल पर सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सबके खाते में पन्द्रह लाख रूपए आ चुके हैं। सबके साथ बैठकर हिसाब दूंगा…।