भाजपा यूथ टीम का एलान..अब करेंगे उग्र आंदोलन..PSC ने किया युवा सपनों से खिलवाड़..चलाया हस्ताक्षर अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— रेलवे मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। युवा नेताओं ने इस दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की गतिविधियों और लापरवाही को लेकर जमकर निशाना बनाया।
 
        भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अगुवुाई में रेलवे मंडल में भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की लापरवाही और अनियमितिताओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवाओं और उनके अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया कि लोक सेवा आयोग की लापरवाही से किस तरह युवाओं की उम्मीद और सपनों से खिलवाड़ किया जा रहा है। युवा नेताओं ने जानकारी दी कि हस्ताक्षर अभियान भारतीय युवा जनता के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
 
          युवा नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान रेलवे स्कूल स्टेशन रोड के सामने में स्टार लगाकार किया। इस दौरान अनोखे स्टाल को देखने और समझने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खासकर छात्र- छात्राओं और उनके परिजनों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आने वाले सभी लोगों को भाजपा यूथ टीम ने लोक सेवा आयोग में हो रही गड़बड़ी और घोटालों की विस्तार से जानकारी दी। 
 
              हस्ताक्षर अभियान जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर  और जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी की अगुवाई में किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी विजय सिंह ,मंडल प्रतिनिधि. रवि , मंडल अध्यक्ष  संदीप दास , मंडल महामंत्री प्रकाश यादव ,हरी गुरुंग , मंत्री डब्बू राव ,जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा अमित सैरे विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान सभी यूथ नेताओं ने पीएससी सम्बंधित 10 माँगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाया। 
 
          मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरने का भी एलान किया। हस्ताक्षर अभियान में भाजयुमो अध्यक्ष  मुकेश राव, अमन सिंह,आकाश बेहरा,ज्योत्स्ना अंजलि,शुभम राव, वैभव,रणवीर पति,राजवीर पति,अमित रजक,  दिलीप चक्रदे,नेहा,सुरभि, दिव्या,बॉबी सपकाल, ओम, वासु और बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close