भाजपा यूथ विंग ने जलाया पुतला..सरकार पर लगाया माफियों को संरक्षण देने का आरोप…उग्र आंदोलन का किया एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भैयाथान सूरजपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला के खिलाफ बिलासपुर में भाजयुमो उत्तर मंडल के नेताओं ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया। भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को दुहराया।  पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा यूथ नेताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झूमा झटकी भी हुई।
      28 फरवरी को भाजयुमो भैयाथान सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला के खिलाफ भाजपा यूथ नेताओं ने रेत माफियाओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उत्तर मंडल युवा मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि अमन प्रताप सिंह पर रेत माफियों ने हाइवा चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया है। विरोध प्रदर्शन के बीच  उत्तर मंडल भाजपा यूथ नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार को कहा। 
                 भाजयुमो जिलाध्यक्ष  और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। पूरे छत्तीसगढ़ में माफियाओं का राज चल रहा है। रेत, शराब,जमीन और कोयला माफियों को सरकार का संरक्षण हासिल है। जिसके कारण  माफियों में कानून का डर भी खत्म हो गया है।
महर्षि बाजपेयी ने कहा कि भाजपा नेता अमन प्रताप के पर रेत माफियाओं ने गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द है। विश्वजीत ताम्रकार और अंचल दुबे ने कहा कि अमन प्रताप को न्याय दिलाने भाजपा युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन के लिए तैयार है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल,महेश चन्द्रिकापुरे समेत केतन सिंह ,अभिषेक तिवारी, अशोक राजपूत, रवि सिंह, मनीष कौशिक, तुषार साव, शौर्य सराफ,सागर यादव,देवर्षि बाजपेयी,बादल बाकरे, विकास जाधव,अनीश तिवारी, विवेक शास्त्री, अनमोल तिवारी,श्रीधर शुक्ला, आकाश दुबे, सिद्धार्थ श्रीवास,आयुष कश्यप, यश कश्यप सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
close