भाजपा यूथ विंग ने जलाया पुतला..कवर्धा हिंसा के लिए शासन को बताया जिम्मेदार.विधायक रजनीश ने कहा साम्प्रदायिक सौहार्द्ध बिगाड़ रही सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कवर्धा में बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द्ध और हिंसा के विरोध में प्रदेश में जगह जगह भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने प्रदेश के मुखिया का पुतला जलाया। इसी क्रम में बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल ने भी स्थानीय विधायक रजनीश सिंह की अगुवाई में सीएम का पुतला जलाया। इस दौरान विधायक रजनीश ने भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कवर्धा में फैले साम्प्रदायिक हिंसा और तनाव राजनीतिक षड्यंत्र बताया। रजनीश सिंह ने कहा कि सरकार के संरक्षण में बिगड़े सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ा जा रहा है। 
 
        बेलतरा युवा मोर्चा शहर मंडल ने कवर्धा हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया और सीएम और मोहम्मद अखबर का पुतला जलाया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे स्थानीय विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि  सरकार के सरंक्षण में धार्मिक हिंसा फैलाया जा रहा है। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और आज भी प्रशाशन कवर्धा में स्थिति काबू कर पाने में नाकाम है। कर्फ्यू लगाने तक कि नौबत आ गयी है।
 
             भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि कवर्धा की स्थिति के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के प्रत्येक मंडल में प्रदेश के नाकाम मुख्यमंत्री और मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला जलाया है। 
 
              भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश के एक जिले में इस प्रकार की धार्मिक हिंसा का फैलना शर्मिन्दा करने वाली है। पुलिस और प्रशासन की एक पक्षीय कार्यवाही से स्प्ष्ट है कि सब कुछ सरकार के इशारों पर हो रहा है।  कवर्धा में ऐसी स्थिति क्यों और कैसे हुई..जांच का विषय है। प्रदेश के मुख्यमंत्री दूसरे राज्य की समस्याओं में व्यस्त हैं । गृह मंत्री गायब हैं..अभी तक जिले के प्रभारी मंत्री का भी बयान नही आया है। इससे जाहिर होता है कि हिंसा प्रायोजित है। निश्चित रूप से यह चिंता की बात है।
 
           पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा नेताओं ने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस अवसर पर बेलतरा विधयाक रजनीश सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नजय त्रिपाठी,जित्तू साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, संजय पटेल,ओमकार पटेल,अभिषेक साव,शशांक श्रीवास्तव,सोनू साहू,संदीप पटेल,आयुष यादव,उदित सिंह,हिमांश देवांगन,आकाश मिश्रा,विकास सन्नी,मनोहर साहू,अभिषेक गुप्ता,यश गौरहा आदि बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close