भाजपा की मोटरसायकल रैली..अमर ने बताया 8 साल में बदल गयी देश की तस्वीर..रैली में शामिल होंगे दिग्गज नेता.जन तक पहुंचाएंगे पीएम का संदेश

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—भाजपा ने केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर मोटरसायकल रैली का एलान किया है। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  10 जून शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे मोटरसाईकिल रैली एस.बी.आर. कॉलेज जरहाभाठा से निकलेगी। रैली में युवाओं की टीम विशेष रूप से शामिल होगी। 
            भाजपा ने केन्द्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर मोटरसायकल रैली निकालने का एलान किया है। रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत करेंगे। इस दौरान  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम भी शामिल होगी। भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की विकास मोटरसायकल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। 
    रैली का शुभारम्भ एसबीआर कॉलेज से किया जाएगा। रैली में शामिल नेता व्यापार विहार रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सी.एम.डी. चौक, तारबहार चौक, रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र, डी.आर.एम., जी.एम. कार्यालय मार्ग से होते हुए जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक पहुंचेगी। इसके बाद  रिवर व्यू रोड से मुक्तिधाम चौक से सुभाष चंद्र चौक, नूतन चौक से महामाया चौक से नेहरू चौक से होते हुए श्यामलाल चतुर्वेदी मार्ग स्मार्ट रोड मिट्टी तेल गली मार्ग पहुंचकर खत्म होगी। 
 
TAGGED:
close