लोकसभा, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के ‘सम्राट’ ने बनाई टीम, करीब सभी जातियों को प्रतिनिधित्व

Shri Mi
2 Min Read

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। तय है कि इसी टीम के नेतृत्व में भाजपा बिहार में 2024 में लोकसभा और 2025 में विधानसभा चुनाव लडे़गी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर सभी जातियों के लोगों को इस टीम में स्थान दिया गया है।

हालांकि, इस टीम में सवर्ण नेताओं की संख्या अधिक है। सूची में एक भी अल्पंख्यक का नाम नहीं है। नई टीम में पांच महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष और 12 मंत्री बने हैं।

एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह-प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष के अलावा दो सह-कोषाध्यक्ष भी हैं। एक नेता को कार्यालय मंत्री और दो को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। नई टीम में कुल 38 नेताओं को जगह दी गई है।

प्रदेश कमेटी में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा गया है, यही कारण है कि इसमें सवर्णों से लेकर पिछड़ों तक को जगह मिली है।

भूमिहार जाति से जगन्नाथ ठाकुर, रीता शर्मा, संतोष रंजन, धीरेंद्र कुमार सिंह और अरविंद शर्मा को लिया गया है।

ब्राह्मण से मिथिलेश तिवारी, संतोष पाठक, राकेश तिवारी, दिलीप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश ओझा और सरोज झा को शामिल किया गया है।

राजपूत जाति से राजेंद्र सिंह, नूतन सिंह, अमृता भूषण, त्रिविक्रम सिंह, आशुतोष शंकर सिंह हैं। कायस्थ से राजेश वर्मा को शामिल किया गया है।

यादव जाति से मात्र स्वदेश यादव को सूची में स्थान दिया गया। कुर्मी जाति से सरोज रंजन पटेल और प्रवीण चंद्र राय, कुशवाहा जाति से ललिता कुशवाहा, रत्नेश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा को सम्राट चौधरी की टीम में स्थान मिला है। वैश्य से सिद्धार्थ शंभू, प्रियंवदा केसरी, संजय गुप्ता और संजय खंडेलिया को स्थान मिला है।

अति पिछड़ा समाज से भीम सिंह चंद्रवंशी, शीला प्रजापति, अनिल ठाकुर, नंदलाल चौहान, नितिन अभिषेक, राज भूषण निषाद, ललन मंडल, अमित दांगी को टीम में स्थान दिया गया है। अनुसूचित जाति से शिवेश राम, सुग्रीव और गुरु प्रकाश शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close