3 सौ प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगा 2 साल का बोनस…किसानों को मिलेगा 213 करोड़ से अधिक रूपया…दिया जाएगा प्रमाण पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने किसानों को दो साल का बोनस 25 दिसम्बर को देने का एलान किया है। इस दौरान किसानों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। किसानों को कुल 213 करोड़ 18 लाख 58 हजार रूपए बोनस के रूप मे दिया जा्एगा। किसानों को बोनस एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। कार्यक्रम तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

राज्य शासन के एलान के बाद जिला प्रशासन किसानों को बोनस दिए जाने को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।  जिला प्रशासन के अनुसार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस का वितरण किया जाएगा।

प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले के किसानों को 213 करोड़ 18 लाख 58 हजार रूपये बोनस दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दौरान सभी किसानों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। खरीफ वर्ष 2014-15 के लिए 68 हजार 354 किसानों को 108 करोड़ 20 लाख 15 हजार रूपये दिए जाएंगे। 2015-16 के लिए 66 हजार 383 किसानों को 104 करोड़ 98 लाख 43 हजार रूपये का भुगतान होगा।

दुदावत ने बताया कि किसानों को बोनस राशि तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाएगा। मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वाीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सभी तैयारियां को समय से पहले पूरी करने का निर्देश दिया है।

close