मंत्रीमंडल में होंगे 5 नए और 5 पुराने चेहरे…राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह….दिल्ली के आदेश पर होगा विभागों का बंटवारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकार बने एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। जानकारी के अनुसार मंत्रीमंडल का विस्तार शुक्रवार को राजभवन में मंत्रीपद शपथ के साथ होगा। बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल में पांच नए और इतने ही पुराने चेहरों को जगह दिया जाएगा। लेकिन विभाग का बंटवारा 23 या 24 दिसम्बर को ही होगा।

विशेष संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार विष्णुदेव साय की मंडली का विस्तार 22 दिसम्बर को होगा। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया जाएगा। अभी तक बताया जा रहा था कि मंत्रीमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इंन्डोर स्टेडियम में किया जाएगा। लेकिन शासन ने प्लान बदल दिया है।

शीतकालीन सत्र के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रीमंडल विस्तार का इशारा किया है। ताजा जानकारी के पहले तक बताया जा रहा था कि नए मंत्री इण्डोर स्टेडिम में पद और गोपनीयता का शपथ लेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियो को राजभवन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शपथ दिलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल में पांच पुराने और इतने ही नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। लेकिन शपथ के साथ ही किसी को विभाग नहीं देते हुए फैसला दिल्ली से किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश के मुखिया साय 22 को ही मंत्रियों की सूची लेकर सीधे दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में ही विभागों का फैसला होगा। कयास लगाया जा रहा है कि यातो 22 की देर रात्रि अथवा 23 को मंत्रियों को विभागों की जानकारी दी जाएगी।

close