जिला मुख्यालय बलरामपुर में कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Shri Mi
5 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) जिला मुख्यालय बलरामपुर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि आपकी जो भी समस्या है आप खुलकर अपनी बातों को रखें ताकि उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। क्योंकि कार्यकर्ता आम जनों और सरकार के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। फिर क्या था पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सत्ता एवं संगठन के बीच नहीं बैठ रहे तालमेल को लेकर अपनी सारी भड़ास निकाल दी। मंत्री ने कहा कि आप लोग की समस्याओं को मैंने गंभीरता से सुना सत्ता शासन में बैठे हुए लोगों से चर्चा उपरांत आप लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह अशोक सिंह रिपु जीत सिंह श्रीमती मधु गुप्ता जितेंद्र गुप्ता गोविंद राम नवीन गुप्ता संजीत सिंह रिकी गुप्ता संजीव गुप्ता नन्हे लाल गुप्ता परमेश्वर गुप्ता मुन्ना गुप्ता मनोज दुबे बृजेश मिश्रा,सुनील भगत,मो इकबाल,दया सागर, दिनेश यादव,सुरेश पन्ना, सघन राम,अजय,सरस्वती, सोनी व जिले भर के सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश में सत्ता कांग्रेस का और नहीं सुनते अधिकारी

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सरकार होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनके बातों को नजर अंदाज कर देना बहुत ही निंदनीय है। एक तो जिले भर के कार्यालयों में अधिकारियों का आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अपने मुख्यालय से कई दिनों तक नदारद रहते हैं जिसके कारण आम जनता से लेकर शासन की योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है जिसका खामियाजा आने वाले समय में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। हमारे सत्ताधारी जिन नेताओं को कंधों पर जिले की विकास का दायित्व सौंपा गया है वह केवल अपना विकास करने में लगे हुए हैं उनको ऐसा प्रतीत होता है कि हमारा भला तो सबके भला लेकिन ऐसा नहीं है, उनको अपना सोच बदलना चाहिए सबका भला तो मेरा भी भला इस सोच पर उनको काम करना चाहिए।

श्री गुप्ता ने आगे कहा कि राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में निवासरत झुग्गीवासियों, जिनके पास आवास का स्थाई पट्टा नहीं है उन्हें राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत् स्थाई पट्टा दिया जाना है वह भी कार्य पेंडिंग पड़ा पड़ा हुआ है साथ ही कई पुराने मामलों का लंबित भुगतान अभी तक नहीं हो सका है जिसका त्वरित निराकरण होना चाहिए

क्या कहा अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी अधिकांश कार्यकर्ताओं की राय थी कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है और भारतीय जनता पार्टी व अन्य दूसरे दलों से जुड़े हुए लोग अपना काम निकाल ले रहे हैं। वन भूमि पट्टा वितरण वह धान खरीदी में अधिकारियों द्वारा खुल के मनमानी की जा रही है जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है जिले के समितियों में बिना चढ़ावा चढ़ाए समिति केंद्रों में कोई काम नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण जिले के किसान परेशान नजर आ रहे हैं किसान अपना दर्द छुपाते हुए चढ़ावा चढ़ा कर काम कराने के लिए मजबूर है क्योंकि उनका सुनने वाला कोई नहीं है यह सबसे बड़ी मजबूरी उनके सामने विकराल रूप धारण कर खड़ी है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिपुजीत सिंह,सुनील सिंह छात्र संगठन के प्रतीक सिंह,सेवादल के प्रेम सागर सिंह,अशोक गुप्ता,ने भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखा और उन पर बात की।

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के आगमन पर जमकर नारेबाजी करते हुए बम पटाखे फोड़ दूं उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख उन्होंने कहा कि आप लोग किसी तरह सदैव ऊर्जावान बने रहे। जिले के गर्म जल स्रोत तातापानी में उन्होंने
भगवान शिव जी का दर्शन करने के उपरांत पर्यटक स्थल का निरीक्षण भी किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close