30 जुलाई को रायपुर में DA के लिए बड़े प्रदर्शन की तैयारी

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।डी ए व एच आर ए के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बिलासपुर के धरना स्थल नेहरू चौक बिलासपुर में संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियो के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान ” डीए पर यथासमय विचार” को दुर्भाग्यपूर्ण है जब प्रदेश में 4.50 लाख कर्मचारी, शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल में है और प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त है, ऐसे में हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ऐसा बयान कैसे दे सकते है,? मुख्यमंत्री जी बयान के बाद फेडरेशन को अविलम्ब अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित करना ही चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि फेडरेशन द्वारा घोषित हड़ताल के अंतिम दिन 29 जुलाई को जो ज्ञापन कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन द्वारा सौपा जाना है उसमें 2 सूत्रीय मांग डीए व एच आर ए के अलावा अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण व रसोइया संघ के मांग को शामिल करने कमल वर्मा जी ने सभी जिला संयोजक को पत्र लिखा है, बड़ी विडंबना है कि शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल के बीच मे 26 जुलाई को 2 सूत्रीय मांग के अलावा अन्य मांग करने निर्देश जारी होता है, शायद फेडरेशन ने मान लिया था कि महंगाई भत्ता दूर की कौड़ी है, 26 को फेडरेशन ने मांग बदल दिया और 27 जुलाई को मुख्यमंत्री ने यथासमय विचार का बयान दे दिया।

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ ने कहा कि यह फेडरेशन का मांग पत्र है, प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारी व अधिकारी को केवल यही बताया गया गया कि 25 से 29 जुलाई तक मात्र 2 सूत्रीय डी ए व एच आर ए के लिए हड़ताल है, किन्तु अब डी ए व एच आर ए की मांग फेडरेशन की प्राथमिकता में नही बल्कि अनियमित कर्मचारी व रसोइया के लिए ही अब यह हड़ताल समर्पित है, यह आंदोलन भटक गया है, कर्मचारियो व अधिकारियों के लिए फेडरेशन ने अन्य मांग रखकर अन्याय कर दिया है, डी ए व एच आर ए की मांग को फेडरेशन ने स्वयं ही शून्य कर दिया है, केवल 2 मांग के लिए ही कर्मचारियो व अधिकारियों को इस हड़ताल में लाया गया था किंतु कर्मचारियो के कठिन व दृढ़ संकल्प के इस हड़ताल का परिणाम फेडरेशन ने शून्य कर धोखा दिया है, हमारे अनिश्चितकालीन हड़ताल को भी अन्य 2 मांग के जोड़ने के बाद धक्का लगा है। किसी दूसरे दिवस अन्य कर्मचारियो के लिए मांगपत्र दिया जा सकता था।

संजय शर्मा ने कहा है कि हमे केवल 2 सूत्रीय मांग रखकर कर्मचारियो व शिक्षको के सम्मान को रखना चाहिए, फेडरेशन से अब ईमानदारी से महंगाई भत्ता का संघर्ष नही होगा क्योकि यह हड़ताल अब अनियमित कर्मचारी व रसोइया की मांग पर बदल दिया गया है। हड़ताल के अंतिम दिन ही अन्य मुद्दे पर मांग कर फेडरेशन ने 4.5 लाख कर्मचारी व अधिकारी के संघर्ष को मजाक बनाते हुए जाया कर दिया है। आज नेहरू चौक के धरना स्थल में हरेली तिहार के दिन, रापा, कुदाली, कृषि औजार, गेड़ी, बैल आदि का पूजा किया गया, प्राचार्य मंच, स्वच्छता कर्मचारी संघ ने धरना, प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया, धरना के बाद शिक्षक एकजुटता व DA तथा HRA के समर्थन में चलित व स्थिर मानव श्रृंखला नेहरू चौक से स्मार्ट सिटी चौक तक बनाकर संदेश दिया।

संजय शर्मा, ने बताया कि 29 जुलाई को सभी संभाग में रैली, प्रदर्शन कर कमिश्नर को मुख्यमंत्री के लिए 2 सूत्रीय मांगपत्र दिया जाएगा।30 जुलाई को डीए की मांग को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी रायपुर में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, रैली निकालकर मुख्यमंत्री जी के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close