बिलासपुर। शिक्षक का कमरे के भीतर करीब 2-3 दिन पुरानी लाश मिली। अंदर से दरवाजा बंद था और शरीर बिस्तर से नीचे पड़ा था। पुलिस को हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा होगा। मामला सिविल लाइनथाना क्षेत्र का है।
परिजात कॉलोनी ब्लॉक ए- 2 निवासी अजय कुमार बेंडे पिता प्रभाकर (58) का टीचरथे। वर्तमान में वे चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर में पदस्थ थे। उनकी शादी हो चुकी थी तथा शादी के एक माह बाद से अलग रह रहे थे। दो तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे।
मॉर्निंग वॉक पर साथ जाने वाला उनके दोस्त बजरंग शर्मा ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मोबाइल बंद बताने लगा। शुक्रवार की सुबह वे टीचर के घर पहुंचे तो भीतर से दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच अंदर से तेज बदबू आई तो उन्हें संदेह हुआ।