दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता,भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशो को करें जीवन में आत्मसात-रामविचार नेताम

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम गांधी मैदान में आयोजित दही हांडी फोड़ उत्सव में शामिल हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जिले व प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। और प्रतियोगिता में शामिल प्रति भागियों को पुरस्कृत भी वितरण किया। रामविचार नेताम ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है इस पवित्र परंपरा के अनुरूप देश और दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री नेताम ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो महत्वपूर्ण शिक्षा दी है,उसे हम सबको आत्मसात करने की जरूरत है उन्होंने जिन बातों का उपदेश दिया,उन्हें स्वयं भी जीया वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं

Join Our WhatsApp Group Join Now

भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे बड़ी शिक्षा भी दी थी कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ युद्ध करना ही धर्म है। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता कन्हैया लाल अग्रवाल अनूप तिवारी बजरंग गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता सुनील गुप्ता शैलेश कुमार गुप्ता श्रवण यादव विक्रम गुप्ता दयाल विश्वास संजय गुप्ता संजय केसरी श्रीमती अनीता गुप्ता आयोजन समिति के जशु केशरी जिला संयोजक बजरंग दल नयन गुप्ता नगर संयोजक सुसील मेहरा नगर सह संयोजक नेहाल कश्यप आनंद कुशवाहा सूरज पाशवान विद्यासागर आकाश ठाकुर सूरज कश्यप अंशुल केशरी हैप्पी सिंह राजपूत , आशीष चौबे अमित कुशवाहा अभिषेक वर्मा अर्पित प्रजापति पवन गुप्ता रवि गुप्ता रितेश अनिकेत ऋषि ध्रुव आर्यन केशरी राज कश्यप ईशु केशरी हर्षित गुप्ता दिव्यांश गुप्ता आर्यन गुप्ता अर्पित तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

श्रीराम सेना ने हासिल किया प्रथम स्थान

बजरंग दल के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे कुल चार टीमो ने हिस्सा लिया। शाही क्लब विश्रमनगर श्री राम सेना ने अपनी कड़ी मेहनत के पश्चात प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार नेताम के द्वारा रुपए 21000 एवं सिद्ध प्रदान किया गया। वही रक्तदाता समूह के आनंद गुप्ता एवं सूर्य प्रताप कुशवाहा एवं उनकी टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close