गौठानो की प्रगति कार्य को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Shri Mi
2 Min Read

रामनुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)कलेक्टर विजय दयाराम के.ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए जिले में स्वीकृत गौठानों के निर्माण कार्य अपूर्ण एवं अप्रारंभ होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन स्वीकृत गौठानों के प्रारंभपूर्ण तथा अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा अप्रारंभ गौठानों के लिए भूमि का चिन्हांकन कर प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही नवीन गौठानों हेतु भूमि संबंधी विवादों का निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पहल करने को कहा। उन्होंने ऐसे राजस्व एवं आवर्ती चराई गौठान, जहां की स्वीकृति नहीं हुई है, उनका एक सप्ताह में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही जिन गौठानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वहां शीघ्र गोबर खरीदी कार्य प्रारंभ करने को कहा। कलेक्टर ने राजस्व व आवर्ती चराई गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी करने तथा जिन गौठानों में गोबर खरीदी कर खरीदी कार्य बंद कर दी गई है, वहां पुनः खरीदी प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ताम्बेश्वरनगर गौठान में निर्मित सत्तू को अच्छे से पैकेजिंग कराकर प्रति सप्ताह जिले के समस्त एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 100 किलोग्राम, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रांे में 15 किलोग्राम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यकतानुसार सत्तू की खरीदी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय,सर्व जिला कार्यालय प्रमुख, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,सर्व तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close