CG NEWS:“ज्ञान सम्मान योजनाः” प्राचार्य,व्याख्याता और छात्र-छात्राओं का सम्मान

Chief Editor
2 Min Read

CG NEWS:बिलासपुर। प्राचार्य कल्याण संघ की ओर से “ज्ञान सम्मान योजना” अंतर्गत प्राचार्य व्याख्याता एवं विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित परीक्षा वर्ष 2022-23 में कक्षा दसवीं में बिलासपुर जिले में बेहतर नतीजे देने वाले 12 प्राचार्य, 72 व्याख्याता और टॉप 10 में शामिल 18 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रार्थना भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्र नगर बिलासपुर के छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत व्याख्याता रत्ना मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आर पी आदित्य थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर डी के कौशिक उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य कल्याण संघ के अध्यक्ष कामेश्वर बैरागी ने दिया। उन्होंने संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह केवल संगठन के सदस्यों सदस्यों के हित तक सीमित न होकर छात्र शिक्षक व्याख्याता और समाज हित के लिए भी कार्य करने के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को प्रेरित कर लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करना है।

इस मौके पर संयुक्त संचालक शिक्षा आर पी आदित्य ने कहा कि छात्र मन मे ठान ली तो संसाधन उनकी सफलता में बाधा नहीं बन सकता है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी, लिक ग्रुप के वाइस प्राचार्य सुश्री सुभी श्रीवास्तव, डॉ. राहुल गेडाम, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन एवं प्रीमियम अकादमी के संचालक डॉ. रनित गुंबर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ संदीप चोपडे, सहायक संचालक प्रशांत राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा विजय तांडे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी अश्वनी भारद्वाज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमती एनी सीमा लदेर एवं श्रीमती ममता मीनाक्षी मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ. कैरोलिन सत्तूर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

close