राजनाथ के दरबार में चुन्नीलाल ने पहना भगवा…चौलेश्वर ने भी थामा दामन…बिलासपुर के दिग्गज नेता बने दीक्षा संस्कार के गवाह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुरर— देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुखिया समेत बिलासपुर के दिग्गज भाजपा नेताओं के सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू समेत अन्य चार नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। चुन्नीलाल समेत सभी नेताओं ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का भगवा धारण कर कांग्रेस को हमेशा के लिए छोड़ दिया। इस दौरान बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल समेत तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में चुन्नीलाल साहू के अलावा भाजपा में जांजगीर के कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर, अम्बिकापुर के कांग्रेस नेता पव बंसल ने भी भाजपा का भगवा धारण किया। बसपा नेता केशव चन्द्रा ने भाजपा का दामन थामा है।

पार्टी प्रवेश करने के बाद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि धैर्य और बर्दास्त की कोई सीमा होती है। अपमान का घूंट बहुत दिनों तक नहीं पीया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी में एक ही व्यक्ति का राज चलता है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा का चुनाव हो…सभी जगह एक ही व्यक्ति को महत्व दिया जाता है। कुल मिलाकर प्रदेश संगठन में लोकतंत्र पूरी तरस से खत्म हो गया है।

 बातो ही बातों में चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश के पूर्व मुखिया पर भी जमकर निशाना साधा । उन्होने बताया कि प्रदेश कांग्रेस को बरबाद करने में कांग्रेस के बड़े नेताओं की भूमिका है। साथ ही दुहराया कि मोदी की गारंटी पर उन्हें विश्वास है। विष्णुदेव सरकार में भाजपा का तेजी से विकास होगा। चुन्नी ने बताया कि हमारे लिए राष्ट्र का विकास सर्वापरि है। इस दौरान भाजपा नेता कोलिन्स ने चुन्नीलाल साहू समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में प्रवेश को लेकर खुशी जाहिर किया। कालिन्स ने बताया कि चुन्नीलाल साहू बहुत ही विनम्र और सुलझे नेता हैं।

close