विधायक समेत नगर वासियों ने जताया आभार..कहा..डॉ.शिवदुलारे थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी..सीएम ने किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सेन्ट्रल लायब्रेरी का नाम जिले के प्रथम विधायक और स्वतंत्रता सेनानी शिवदुलारे के नाम पर रखे जाने से नगर वासियों ने खुशी जाहिर की है। जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की मांग पर मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित सभा में सेन्ट्रल लायब्रेरी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. शिव दुलारे मिश्र के नाम पर एलान किया।
 
             जानकारी देते चलें कि डॉ. शिवदुलारे मिश्र बिलासपुर से आजादी के बाद पहला विधायक बनने का गौरव हासिल किया है। डॉ. शिवदुलारे महात्मा गांधी के सच्चे अनुनायी और आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है। संभाग से स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता होने के साथ ही डॉ. शिवदुलारे सेवाभावी चिकित्सक भी रहे हैं। अनेक वर्षो तक डिस्ट्रिक्ट कॉउंसिल के अध्यक्ष रहने के अलावा   के अध्यक्ष नगरपालिका रह चुके हैं।
 
                 डॉ. शिवदुलारे सालों तक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रहने के साथ ही 1952 से 1962 तक लगातार दस साल तक बिलासपुर विधानसभा प्रथम विधायक भी रहे । बताते चलें कि डॉ. शिवदुलारे मिश्र के पुत्र श्रीधर मिश्र मध्यप्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। डॉ. शिवदुलारे मिश्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा के दादा हैं।
 
              सेन्ट्रल लायब्रेरी का नामकरण डॉ. शिवदुलारे मिश्र होने पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच समेत नगर विधायक शैलेश पान्डेय ने सीएम के प्रति आभार जाहिर किया है। कान्जकुब्ज ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष बी.के.पान्डेय, सिद्धनाथ मिश्र, गोपाल तिवारी, आदित्य दीक्षित, अनूप पान्डेय, युवा प्रकोष्ठ  प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी एवँ प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने प्रशन्नता शिवदुलारे मिश्र की याद को चिर स्थायी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है।
close