शहर के उद्योगपति का बड़ा एलान…प्रतिवर्ष 1000 लोगों को निशुल्क कराएंगे रामलला का दर्शन…यात्रियों का कराएंगे बीमा

Editor

बिलासपुर— जैसे जैसे 22 जनवरी का दिन करीब आ रहा है…वैसे वैसे देश के साथ प्रदेश और शहरवासियों की उत्कंठा बढ़ती जा रही है। लोग अपने अपने स्तर पर अयोध्या जाने की रणनीति बना रहे हैं। कई लोग तो अयोध्या धाम के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इसी क्रम में प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा ने एलान किया है कि हर साल रामनवमी में एक हजार लोगों को अयोध्या स्थित रामलला दरबार का दर्शन कराएंगे। इसमें करीब 25 से तीस लाख रूपए खर्च होगा। अयोध्या में रामलला का दर्शन से लेकर बिलासपुर तक का सारा खर्च हम उठाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

बिलासपुर निवासी प्रदेश के उद्योगपति और समाज सेवी प्रवीण झा ने एलान किया है कि प्रत्येक साल रामनवमी को एक हजार श्रद्धालुओं को अपने खर्च पर अयोध्या स्थित रामलला का दर्शन कराएंगे। प्रवीण झा प्रत्रकार वार्ता के दौरान  बताया कि देश इस समय राममय हो गया है। बिलासपुर भी इससे अछूता नहीं है। पूरी दुनिया राम की है। हमारा अस्तित्व भी राम से है। भगवान राम की कृपा से सब कुछ है। अब उन्ही की प्रेरणा से जनता की सेवा का अवसर मिला है।

 

सवाल जवाब के दौरान झा ने बताया कि 22 जनवरी को पूरी दुनिया अयोध्या धाम में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मे शिरकत करेगी। बिलासपुर के लोग भी उत्सव में शामिल होंगे। भगवान की प्रेरणा से जनता की सेवा का अवसर मिल रहा है। हमने फैसला किया है कि प्रत्येक साल रामनवमी में एक हजार लोगों को अयोध्या धाम का भ्रमण कराएंगे। इसकी शुरूआत इसी साल से होगी।

 

उद्योगपति ने बताया कि रामलला का दर्शन यात्रा के पहले सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यात्रियों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र  18 से 65 के बीच होगी। अयोध्या जाने और बिलासपुर लौटने तक का सारा खर्च हमारी टीम उठाएगी। यात्रियों का बीमा भी कराया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय सभी को आधार कार्ड दिखाना होगा। झा ने दुहराया कि यात्रियों की संख्या अधिक भी हो सकती है। इसके अलावा 100 पत्रकारों को भी रामलला का दर्शन कराएंगे।

close