आईजी की पाठशाला में लगी पुलिस कप्तानों की क्लास..डांगी ने कहा साइबर सेल पर निर्भरता खत्म करें..जमीन विवाद शिकायत पर करें त्वरित कार्रवाई

Editor
3 Min Read

बिलासपुर— पुलिस संभाग प्रमुख आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज कार्यालय में संभाग के सभी पुलिस कप्तानों के साथ बैठक किया। इस दौरान आईजी डांगी ने थानों के पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश देने के साथ ही सुझाव भी दिया। डांगी ने कहा कि चौकी थाना स्तर पर कार्य का विभाजन किया जाए। साइबर सेल पर निर्भरता कम करते हुए थाना स्तर पर ही आनलाइन प्रकरणों का निराकरण किया जाए। राजपत्रित अधिकारी गंभीरता के साथ थाना क्षेत्र के काम काज का निरीक्षण और समीक्षा करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  आईजी रतनलाल डांगी ने संभाग के सभी पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की है। बैठक में आईजी ने महिला और बच्चों से संबधित अपराध पर विशेष बल दिया। उन्होने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई किया जाए। जमीन संबधी धोखाधड़ी की शिकायतों को का निराकरण शीघ्रता से करें। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी लेन-देन की शिकायत पर तेजी से काम करें।

             बैठक में सभी पुलिस कप्तानों को आईजी ने निर्देश दिया कि आनलाइन फ्रांड की शिकायतों को लेकर साइबर सेल पर निर्भरता कम करें। थाना स्तर पर ही पीड़िक के खाते से निकाली गई राशि को वापस कराएं। थाना चौकी के साथ स्टाफ को समय समय पर प्रशिक्षित किया जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सर्दी,बारिश और गर्मी से सामानों को सुरक्षित रखा जाए। पुराने कागजातों, निस्तियों का नियमानुसार नष्टीकरण किया जाए। 

                               आईजी ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी अधिकार क्षेत्र के थाना चौकी में सभी विवेवचकों के बीच कार्यों का सामान वितरण करें। पेडिंग मामलों का तेजी से निकारण करें। समय समय पर थाना चौकी का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहें। डांगी ने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र के नागरिकों से लगातार सम्पर्क बनाकर रखा जाए। साथ ही पुलिस मुख्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों और आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय पर निराकरण किया जाए।

                           विभाग के सभी अधिकारी,कर्मचारी आबंटित सीयूजी नम्बर को हमेशा चालू रखें।  लगातार सूचनाओं का आदान प्रदान करें। पुलिस नियंत्रण कक्ष को और अधिक सक्रिय बनाएं। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्य से सुनें। लिखित आवेदन लेने के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दें।

         बैठक में बिलासपुर पुलिस कप्तान दीपक झा,रायगढ़ पुलिस कप्तान अभिषेक मीणआ, कोरबा पुलिस कप्तान  भोजराम पटेल, जीपीएम पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल, जांजगीर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर, मुंगेली पुलिस कप्तान डीआर आचला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय दीपमाला कश्यप उस्थित थीं।

close